Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mainpuri News: देवर ने विधवा भाभी की गोली मारकर हत्या की; मासूमों के सामने मां के कत्ल से दहशत में बच्चे

Mainpuri Murder Update News संपत्ति बंटवारे के लिए घर में झगड़ा होता था। पति की मौत के बाद महिला एक छोटी सी दुकान रखकर अपने बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। आरोप है कि सास उर्मिला के कहने पर प्रशांत ने सीता देवी को गोली मारी थी। सीता देवी के भाई रमेश चंद्र ने देवर और सास के विरुद्ध तहरीर दी है।

By Devendra kumar Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 12 Aug 2024 11:57 AM (IST)
Hero Image
Mainpuri News: हत्या का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। Mainpuri News: देवर ने विधवा भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को महिला के आठ वर्षीय पुत्र और चार वर्षीय पुत्री के सामने अंजाम दिया गया। जिससे दोनों दहशत में आ गए। आरोपित परिवार सहित भाग गया। घटना के पीछे बंटवारे का विवाद है। देवर और सास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र में स्थित गांव सवलपुर निवासी सीता देवी का विवाह 12 साल पहले थाना भोगांव के गांव चंदरपुर निवासी प्रवीन के साथ हुआ था। छह साल पहले सड़क हादसे में प्रवीन की मृत्यु हो गई थी। सीता देवी आठ वर्षीय पुत्र और चार वर्षीय पुत्री की मां थी।

बच्चों को पालने के लिए दुकान करती थीं महिला

बच्चों का भरण पोषण करने के लिए सीता देवी ने गांव में ही दुकान रख ली थी। दुकान की आय से उनका भरण पोषण नहीं हो पा रहा था। सीता देवी द्वारा अपने ससुर भूदेव से जमीन का बंटवारा करने के लिए कहा जा रहा था। भूदेव सिंह बंटवारा करने के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए आए दिन घर में झगड़ा होता था।

प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है देवर

सीता देवी का देवर प्रशांत दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। एक सप्ताह पहले वह गांव आया था। प्रशांत के आने के बाद घर में रोजाना विवाद शुरू हो गया था। रविवार शाम करीब सात बजे फिर बंटवारे को लेकर कहासुनी होने लगी तो प्रशांत अंदर रखा तमंचा निकाल लाया।

ये भी पढ़ेंः UP Weather News: यूपी में आज गोरखपुर, बाराबंकी-मेरठ सहित कई जिलों में झमाझम बरसात, देखिए मौसम का ताजा अपडेट

ये भी पढ़ेंः Bareilly Serial Killer Case: राजफाश से पहले जारी स्केच पर सवाल, हिरासत के समय की फोटो से हो रहा मिलान

पीठ में लगी तमंचे की गोली

तमंचा देखकर सीता देवी जान बचाने के लिए भागी, तभी प्रशांत ने गोली चला दी। पीठ में गोली लगने से सीता देवी वहीं गिर पड़ी। घटना के बाद आरोपित परिवार सहित भाग गया। गांव के लोगों ने सीता देवी को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। घटना के समय सीता देवी के दोनों बच्चे उनके साथ थे। घटना के बाद वे दहशत में आ गए हैं।

एसओ भोगांव गगन कुमार गौड ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित को तलाश किया जा रहा है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर