Move to Jagran APP

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लग्जरी कार से साढ़े 12 किलो सोने के आभूषण बरामद, वाहन व गोल्ड को किया गया जब्त

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक लग्जरी कार से साढ़े 12 किलो सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। मांट पुलिस ने सोमवार रात को चेकिंग के दौरान कार को पकड़ा। चालक के पास आभूषण से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। सोने को देवरिया ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जीएसटी और सेल टैक्स विभाग को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 22 Oct 2024 01:55 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मांट पुलिस ने सोमवार रात को चेकिंग के दौरान लग्जरी कार को पकड़ा है। इसमें साढ़े 12 किलो सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। चालक के पास आभूषण से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। सोने को देवरिया ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जीएसटी और सेल टैक्स विभाग को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार रात को मांट पुलिस आबकारी टीम के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही थी। तभी नोएडा की तरफ़ से आ रही एक लग्जरी कार को रोका गया। उसमें कुछ संदिग्ध पैकेट रखे हुए थे।

जब उन्हें खोला तो सोना मिला। पुलिस ने कार में सवार विवेक गुप्ता निवासी सकरपुर दिल्ली और रमेश निवासी सिवान बिहार से सोने के बारे में जानकारी की तो वह कुछ भी नहीं बता सके।

इंस्पेक्टर मांट राजित वर्मा ने बताया, सोने के आभूषणों को देवरिया ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी है। जीएसटी, सेल टैक्स सहित अन्य टीमों को जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल वाहन व सोने को जब्त कर लिया गया है। 

(नोट- इस खबर को अपडेट किया जा रहा है)

इसे भी पढ़ें: स्विच ऑफ था डीएम साहब का फोन, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किया तलब; मांगा स्पष्टीकरण

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।