Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Banke Bihari Mandir: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 500 से ज्यादा श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे मंगला आरती के दर्शन

Banke Bihari Mandir श्रीकृष्ण जन्माष्टी की मंगला आरती के लिए अभी से भक्तों की संख्या तय करने की कवायद तेज है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रशासन ने कहा हैं कि मंदिर परिसर में 500 से ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन कराना संभव नहीं। व्यवस्थाएं बनाने के लिए लाइन लगाकर भक्तों को दर्शन कराएंगे। बता दें कि अत्यधिक भीड़ के कारण ही 2022 में मंदिर के अंदर भगदड़ मची थी।

By vineet Kumar Mishra Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 10 Aug 2024 12:08 PM (IST)
Hero Image
Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन की सांकेतिक फोटो।

जागरण संवाददाता, मथुरा। Banke Bihari Mandir: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वर्ष में एक बार ठाकुर बांकेबिहारी की होने वाली मंगला आरती के दर्शन श्रद्धालुओं को कराने में प्रशासन का भी पसीना छूट रहा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट से प्रशासन ने कहा है कि वह मंगला आरती के दर्शन केवल पांच सौ श्रद्धालुओं को ही करा सकते हैं। इससे अधिक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के अंदर स्थान नहीं है। आरती के बाद बाकी श्रद्धालुओं को लाइन लगाकर दर्शन कराए जाएंगे।

ठाकुर बांकेबिहारी गलियारा बनाने का मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट में लंबित है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रात दो बजे मंगला आरती होती है। इस आरती में दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वर्ष 2022 में मंगला आरती के दौरान मंदिर के अंदर अत्यधिक भीड़ से भगदड़ मच गई थी और दो श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई तथा कई घायल हुए। इसके बाद से दर्शन में प्रशासन परेशान हो गया।

इस बार भी कम श्रद्धालुओं को दर्शन

बीते वर्ष कुछ सेवायत और श्रद्धालु ही मंगला आरती के दर्शन कर पाए थे। इस बार भई प्रशासन यही व्यवस्था करना चाह रहा है। लंबित मामले में हाई कोर्ट ने प्रशासन ने पूछा था कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दर्शन की क्या व्यवस्था है। इस पर प्रशासन ने अपना जवाब कोर्ट में दिया है कि मंदिर के अंदर केवल पांच सौ श्रद्धालु को ही आरती के दर्शन कराए जा सकते हैं। बाकी को दर्शन कराना संभव नहीं है। अब लंबित मामले में हाई कोर्ट में 14 अगस्त की तिथि नियत है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हाई कोर्ट को हमने अपनी व्यवस्था के बारे में रिपोर्ट दे दी है।

ये भी पढ़ेंः UP News: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सख्त निर्देश, ड्यूटी से गायब चल रहे 15 चिकित्सक होंगे बर्खास्त

ये भी पढ़ेंः Iqra Hasan: शाहरुख खान की फैन हैं कैराना सांसद इकरा हसन; बोलीं, लंदन में भी बॉलीवुड एक्टर के दीवाने

सेवायत की ही संख्या काफी है

ठाकर बांकेबिहारी मंदिर में सेवायतों की संख्या ही करीब पांच सौ है। सेवायत मंगला आरती के दौरान मंदिर में रहते हैं। 2022 में जब हादसा हुआ, तो जांच में पाया गया कि मंदिर के अंदर सेवायतों की संख्या भी काफी थी। ऐसे में प्रशासन के समक्ष पांच सौ श्रद्धालु और सेवयतों को मंगला आरती के दर्शन की व्यवस्था थोड़ा मुश्किल हो सकती है।