Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Banke Bihari Mandir: ठाकुर बांकेबिहारी ने भक्तों संग गुलाल उड़ाकर शुरू की ब्रज में होली, मंदिर में अबीर-गुलाल की मस्ती, ये होंगे आयोजन

Banke Bihari Mandir Holi News मंदिरों में होली का डांढा गड़ेगा। कान्हा की धरा के आयोजन श्रद्धालुओं को प्रफुल्लित करते हैं। लगता है कि द्वापरयुग जीवंत हो रहा है। लोग आयोजन में शामिल होना सौभाग्य मानते हैं। होली की बात आते ही ब्रज की होली जीवंत होने लगती है। वसंत पंचमी पर बरसाना गोकुल नंदगांव के मंदिरों में ठाकुरजी को अबीर-गुलाल अर्पित कर होली का डाढ़ा गाढ़ा।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 14 Feb 2024 08:10 AM (IST)
Hero Image
Banke Bihari Mandir: ठाकुर बांकेबिहारी ने खेली भक्तों संग होली।ब्रज में होली की शुरुआत।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। वसंत पंचमी पर बुधवार को ठाकुर बांकेबिहारीजी भक्तों संग होली खेलकर ब्रज में 40 दिवसीय होली की शुरुआत करते हैं। पंचमी पर वसंती पोशाक धारण कर श्रृंगार आरती के बाद सेवायत ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर उड़ाएंगे, तो ब्रज में इसी दिन से होली की शुरुआत होती है।

ठा. बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया ठा. बांकेबिहारीजी भक्तों संग होली खेलकर ब्रज में 40 दिवसीय होली की शुरुआत है। ठाकुरजी गुलाल का फेंटा बांध गाल पर गुलाल लगाकर ही भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।

मंदिर में बुधवार की सुबह श्रृंगार आरती से पहले सेवायत ठाकुरजी के गालों पर गुलाल लगाया। इसके बाद सेवायत ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल उड़ाकर भक्तों को होली के रंग में सराबोर किया। ऐसे में मंदिर में प्रवेश करते ही आराध्य के प्रसादी रंग के एक-एक कण में सराबोर होने को उत्साहित श्रद्धालु देश दुनिया से वृंदावन में डेरा डाल लिया। 

UP Weather: मौसम का कहर; यूपी में वज्रपात से पांच की मौत, मौसम विभाग का 20 से अधिक जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

बैरिकेडिंग में होकर गुजरेंगे श्रद्धालु

ठा. बांकेबिहारी मंदिर में वसंत पंचमी पर देशभर के श्रद्धालु वृंदावन में डेरा डालकर आराध्य के आंगन में होली का आनंद लेंगे। ऐसे में मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने आने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन की व्यवस्था की है। मंदिर में अधिक देर तक श्रद्धालुओं का ठहराव भी न हो। इसके लिए सुरक्षागार्डों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

होली के आयोजन

14 मार्च: रमणरेती आश्रम, महावन में होली 17 मार्च: बरसाना में लड्डू होली 18 मार्च: बरसाना में लठामार होली 19 मार्च: नंदगांव में लठामार होली 19 मार्च: रावल में होली 20 मार्च: जन्मस्थान पर होली 21 मार्च: गोकुल में छड़ीमार होली 26 मार्च: बलदेव में हुरंगा 31 मार्च: चौरासी खंभा मंदिर में हुरंगा

जन्मस्थान पर केशव देव के वसंती परिधान में दर्शन 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित श्री केशवदेव मंदिर में वसंत पंचमी पर वसंती बयार बहेगी। श्रीकेशव देवजी वसंती परिधान में दर्शन दे रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकेशवदेव मंदिर को वसंती स्वरूप प्रदान कर आकर्षित बनाया जाता है। ठाकुर श्रीकेशवदेवजी महाराज वसंती परिधान में भक्ताें को दर्शन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः UP News: यूपी के इस शहर के लोगों के लिए खुशखबरी, मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे किनारे बनेगी नई टाउनशिप

मंदिर में वसंती विद्युत सज्जा, परिधान, श्रृंगार, अन्य सज्जा वसंती होगी। संस्थान के बाल गोपाल शिक्षा सदन में विद्या की देवी मां सरस्वती का सुबह 11 बजे मंदिर के पूजाचार्य व विद्यार्थियाें द्वारा पूजन किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिराें में होली (फाग) महोत्सव का शुभारंभ भी हो जाता है। पूरे फाल्गुन मास तक अबीर-गुलाल, फूलाें की होली ठाकुरजी के साथ-साथ श्रद्धालुओं के साथ खेली जाती है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें