Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mathura: वाहन को बचाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 3 कांवड़ियों की मौत; वृंदावन से गंगाजल भरकर लौट रहे थे मृतक

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिल में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। सुरीर थाना क्षेत्र तीन लोग बीते रविवार की शाम बुलंदशहर के राजघाट से डाक कांवड़ लेकर वृंदावन आए। तीनों बाइक से थे। आज यानी सोमवार की सुबह उन्होंने वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक किया। तीनों कांवड़िए घर लौट रहे थे कि तभी रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 05 Aug 2024 05:21 PM (IST)
Hero Image
मथुरा में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत (प्रतिकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, मथुरा। वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पर गंगाजल चढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार तीन कांवड़ियों की बाइक सुरीर के पास रफ्तार में सामने से आ रहे वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में तीन कांवड़ियों की मृत्यु हो गई।

सुरीर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहल्ला जैतू निवासी मानव, वेद प्रकाश और नौहझील के रामनगरा निवासी नरेश रविवार शाम बुलंदशहर के राजघाट से डाक कांवड़ लेकर वृंदावन आए। सोमवार सुबह वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पर उन्होंने गंगाजल से अभिषेक किया। इसके बाद तीनों कांवड़िए एक ही बाइक से घर आ रहे थे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई कांवड़ियों की बाइक

दोपहर तीन बजे सुरीर मार्ग पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने में कांवड़ियों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। तीनों कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2024: बांकेबिहारी के तीज पर विशेष दर्शन; 20 KG सोना, एक कुंतल चांदी के हिंडोला में झूलेंगे

यह भी पढ़ें- Krishna Janmabhoomi Case: चार वर्ष पहले सुनवाई योग्य न मान खारिज हुआ था वाद, अब मिली विजय