Move to Jagran APP

मौत की झपकी, नागपुर से लद्दाख जा रहे बाइक राइडर की मौत, मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी सुपर बाइक

Mathura News In Hindi यमुना एक्सप्रेस-वे पर झपकी आने से बाइक राइडर की मौत। आगरा से नोएडा जाते समय बलदेव क्षेत्र में हुई दुर्घटना। मृतक नागपुर का घायल साथी की हालत खतरे से बाहर। दोनों अच्छे दोस्त थे और नागपुर से लद्दाख की यात्रा पर ड्यूक सुपर बाइक से निकले थे। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट भी लगा रखा था।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Sun, 02 Jul 2023 08:20 AM (IST)
Hero Image
Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर झपकी आने से बाइक राइडर की मौत।

मथुरा, जागरण टीम। यमुना एक्सप्रेस-वे से शनिवार को आगरा से नोएडा जा रहे एक बाइक राइडर की झपकी आने से गिरकर मौत हो गई। वह अपने साथी राइडर के साथ नागपुर से लद्दाख यात्रा पर निकले थे। झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, दूसरे साथी को भी चोट आई है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे दोनों नागपुर से बाइक से चले थे।

दोस्त के साथ निकले थे लद्दाख यात्रा पर

नागपुर के पलमना थाना के पारडी निवासी अंकित गायधनी अपने दोस्त प्रसाद भूरे के साथ नागपुर से दिल्ली जा रहे थे। दोनों बाइक राइडर हैं। ये नागपुर से लद्दाख यात्रा पर निकले थे। शनिवार को ये ड्यूक रेसर बाइक से आगरा से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन-124 पर बाइक पर पीछे बैठे प्रसाद को शनिवार करीब तीन बजे झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई, तो बाइक चला रहे अंकित ने उसे एक हाथ से रोकने की कोशिश की, इसी दौरान बाइक पलट गई और दोनों सड़क पर गिर गए।

जिला अस्पताल पहुंचने पर मौत

अंकित ने आगरा के राममोहन नगर सिकंदरा निवासी राइडर विपुल और पुरानी आबादी सिकंदरा निवासी रोहित तोमर को फोन कर बुलाया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई। यहां से प्रसाद को जिला अस्पताल लेकर आए, यहां उसकी कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। दोनों हेलमेट लगाए हुए थे। अंकित को हल्की चोट आई है।

चौकी प्रभारी कस्बा बलदेव मुनेंद्र राठौर ने बताया कि दोनों बाइक राइडर शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे नागपुर से निकले थे। आज आगरा में कुछ देर के लिए अपने राइडर साथी विपुल से मिले। इसके बाद एक्सप्रेस-वे से नोएडा के लिए रवाना हुए। अंकित प्रसाद का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। चौकी प्रभारी ने अंकित के मोबाइल से प्रसाद के पिता विनय भूरे से बात की। फिर शव का पंचनामा कराया।

अंकित और प्रसाद में थी गहरी दोस्ती

अंकित और प्रसाद भूरे में कई वर्षों से गहरी दोस्ती थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पहले भी लंबी दूरी की राइडिंग पर जा चुके हैं। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।