Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वृंदावन में साधु वेश में रह रहा था घोटालेबाज बबन, महाराष्ट्र पुलिस ने कृष्णगोपाल मंदिर के पास किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले से 300 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी बबन शिंदे को वृंदावन से गिरफ्तार किया गया। वह साधु का रूप धरकर छुपकर रह रहा था। महाराष्ट्र पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी पर बीड और धाराशिव जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे बीड ले गई। वह वृंदावन में कई महीनों से छुपकर रह रहा था।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 27 Sep 2024 12:27 AM (IST)
Hero Image
बबन शिंदे पर जिले की जिजाऊ महासाहेब मल्टी स्टेट बैंक से तीन सौ करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप था।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। महाराष्ट्र के बीड जिले की जिजाऊ महासाहेब मल्टी स्टेट बैंक में जमाकर्ताओं के तीन सौ करोड़ रुपये का घोटाला कर फरार हुआ व्यक्ति वृंदावन में साधु का रूप धरकर काफी समय से रह रहा था। खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। महाराष्ट्र पुलिस ने दो दिन पहले दबिश देकर आरोपी को नगर निगम चौराहा के समीप कृष्णगोपाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया और बीड ले गई।

यह है पूरा मामला

कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया महाराष्ट्र पुलिस ने 24 सितंबर की शाम कोतवाली में आमद कराई। महाराष्ट्र के बीड निवासी बबन शिंदे पर जिले की जिजाऊ महासाहेब मल्टी स्टेट बैंक से तीन सौ करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप था। उसके विरुद्ध बीड समेत धाराशिव जिले में भी घोटाले के मुकदमे दर्ज हुए। 

महाराष्ट्र पुलिस के उपनिरीक्षक एसएस मोरकुटे के अनुसार, मुकदमा दर्ज करने के बाद बीड पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। बीड पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो पता चला कि सबसे पहले बबन दिल्ली में रहा। 

इसके बाद नेपाल चला गया। नेपाल से असम, ओडिशा में रहा। ओडिशा के बाद बबन शिंदे वृंदावन में आकर साधु भेष में रहने लगा। 24 सितंबर की रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उसे बीड ले गई।

यह भी पढ़ें: 30 साल पहले मां और भाइयों ने पिता को मारकर आंगन में दफनाया, डीएम के आदेश पर 15 फीट खुदाई में मिला कंकाल

यह भी पढ़ें: UP News: योगी जी... चालक ने की छेड़छाड़, थ्रीव्हीलर से कूदी छात्रा ने दांव पर लगाई जान; जानें- पूरा मामला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें