Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अब किराये पर नहीं लेना होगा गेस्ट हाउस; शादियों के लिए पांच करोड़ रुपये से कान्हा की नगरी में बनेगा कल्याण मंडप

Mathura Kalyan Mandap Update News सामूहिक विवाह के लिए विभाग को अब तक किराये का गेस्ट हाउस लेना पड़ता था। कल्याण मंडप बनने के बाद यहां करीब 400 शादियां हो सकेंगी। जल निगम सी एंड डीएस जमीन मिलने के बाद इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजेगा। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

By vineet Kumar Mishra Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 24 Sep 2024 12:56 PM (IST)
Hero Image
Mathura News: शादी की सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

विवेक राजपूत, जागरण, मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कान्हा की नगरी में कल्याण मंडप बनाने की स्वीकृति दी है। ये नगर निगम क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसके लिए मथुरा और वृंदावन क्षेत्र में जमीन तलाशी जा रही है। इसमें एक साथ करीब 400 शादियां हो सकेंगी।

यहां वर-वधु के स्वजन तो बैठ ही सकेंगे, एक हाल ऐसा होगा, जिसमें 100 अन्य लोगों के बैठने की भी व्यवस्था होगी। इसमें वीआईपी भी बैठ सकते हैं। भोजन तैयार करने के लिए कक्ष होंगे। यहां सामूहिक विवाह समारोह हो सकेंगे। 

जिले में हर वर्ष होते हैं सामूहिक विवाह

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ष जिलेभर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाते हैं। शहरी क्षेत्र में भी हर वर्ष सामूहिक विवाह समारोह होते हैं। इसके लिए नगर निगम एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किराए पर गेस्टहाउस लिए जाते हैं या फिर दूसरों की मेहरबानी पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में शासन द्वारा कान्हा की नगरी में कल्याण मंडप बनाए जाने की जरूरत महसूस की। इसके लिए नगर निगम को निर्देश दिए हैं।

मथुरा या वृंदावन में जमीन की तलाश

इसकी जिम्मेदारी जल निगम सी एंड डीएस को दी गई है। नगर निगम क्षेत्र के मथुरा व वृंदावन जोन में जमीन की तलाश की जा रही है। प्राथमिकता में मथुरा जोन रहेगा। नगर निगम के अधिकारी भी जमीन के चिह्नांकन में जुटे हुए हैं। जमीन मिलने के बाद कल्याण मंडप बनाने की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। धनराशि जारी होने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस कार्य पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।

नगर निगम करेगा संचालन

कल्याण मंडप का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे नगर निगम के हैंडओवर किया जाएगा। नगर निगम इसकी देखभाल के साथ ही इसका संचालन करेगी।

ये भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए पुलिसवाला बना प्रेमी; दुकानदारों पर रौब दिखा रहा था, एसओ पहुंचे तो हड़बड़ा गया

ये भी पढ़ेंः UP News: मां से रेप के दोषी बेटे को आजीवन कारावास, बड़ी अम्मी को बनाना चहता था बेगम; 51 हजार रुपये का जुर्माना

किराए पर भी उठाएगी नगर निगम

नगर निगम कल्याण मंडप को शादियों के लिए लोगों को किराए पर भी उठा सकेगी। इससे होने वाली आय से इसे व्यवस्थित रखने में भी आसानी होगी। साथ ही निगम की आय भी बढ़ेगी।

शासन ने कल्याण मंडप बनाने के लिए स्वीकृति दी है। करीब पांच करोड़ रुपये से इसका निर्माण कराया जाएगा। जमीन मिलने के बाद इसकी डीपीआर बनाई जाएगी। स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद कार्य कराया जाएगा। भूपेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, जल निगम सी एंड डीएस।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें