Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'चेन्नई में अनुष्ठान के लिए गए हैं गुरुशरणानंद', प्रबंधन ने महाराज के आश्रम छोड़ जाने की अफवाह पर लगाया विराम

ब्रज के प्रमुख संत और महावन स्थित रमणरेती आश्रम के पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज के आश्रम से रूठकर अचानक चले जाने की अफवाह फैल जाने से अनुयायी परेशान हो उठे। इस खबर को पाते ही जब अनुयायी आश्रम पहुंचे तो महाराज उन्हें वहां नहीं मिले जिससे अफवाह को बल मिला। हालांकि आश्रम प्रबंधन ने इन अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

By Kashim Khan Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 12 Aug 2024 10:02 PM (IST)
Hero Image
रमणरेती आश्रम महावन के पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद

संवाद सूत्र, महावन। ब्रज के प्रमुख संत और महावन स्थित रमणरेती आश्रम के पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज के आश्रम से रूठकर अचानक चले जाने की अफवाह फैल गई। इससे उनके अनुयायी चिंतित हो गए।

देर शाम आश्रम प्रबंधन ने बताया कि वह चेन्नई में अनुष्ठान के लिए गए हैं। वह कब वापस आएंगे, अभी ये तिथि निश्चित नहीं है।  सोमवार को अचानक शाम को अफवाह फैली कि गुरुशरणानंद दस अगस्त की दोपहर बाद एक चादर ओढ़कर पैदल ही आश्रम से निकल गए।

महाराज के आश्रण में न मिलने से अफवाहों को मिला बल

थोड़ी देर में जगह-जगह चर्चा होने लगी कि आश्रम में कोई विवाद हुआ और उसके बाद महाराज जी बिना किसी को बताए आश्रम से निकल गए। काफी अनुयायी आश्रम पहुंचे, लेकिन वह महाराज जी नहीं मिले, इससे चर्चाओं को और बल मिला।

यह भी पढ़ें- UP News: पांच घटाओं के शृंगार में दर्शन देंगे गिरिराजजी, एकादशी-रक्षाबंधन तक गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में आयोजन

तय नहीं कब महाराज वापस आएंगे आश्रम

सोमवार देर शाम आश्रम के संत कार्ष्णि गोविंदानंद महाराज ने बताया कि गुरुशरणानंद महाराज सावन व नवरात्रि में अनुष्ठान करने एकांत स्थान पर जाते हैं। इस बार महाराज जी अनुष्ठान के लिए चेन्नई में हैं। उनके साथ आश्रम के लोग भी हैं। वह चेन्नई से आश्रम कब वापस आएंगे, अभी ये तय नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट में फिर अटका ठाकुर बांकेबिहारी कॉरिडोर मामला, रिव्यू पिटीशन पर अब 14 अगस्त को सुनवाई; पहले मिली थी हरी झंडी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर