Move to Jagran APP

Monsoon: कान्हा की नगरी में 'इंद्रदेव' मेहरबान; डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कें बनी तालाब, जाम से जूझे शहरवासी

Monsoon Rain In Mathura भूतेश्वर रेलवे अंडरपास के नीचे तीन से चार फीट पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया। वर्षा से जहां लोगों के चेहरे खिले वहीं जलभराव और कीचड़ से परेशानी का सामना करना पड़ गया। तीन दिन से आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में कमी आई है। शुक्रवार रात को आसमान में बादल छाए रहे।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Published: Sat, 29 Jun 2024 12:13 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2024 12:13 PM (IST)
Mathura News: मथुरा में बारिश के बाद सड़कों का हाल। जागरण।

जागरण संवाददाता, मथुरा। Monsoon 2024: इंद्रदेव सुबह कान्हा की नगरी पर खूब मेहरबान रहे। करीब डेढ़ घंटे की वर्षा से समूचा शहर जलमग्न हो गया। हर मार्ग पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। बाहर पड़ी सिल्ट नालों में समा गई। दोपहिया वाहनों के साइलेंसर में पानी जाने से कई बाइक बंद हो गईं। इसके चलते लोगों को पानी में बाइकों को खींचना पड़ गया। 

शनिवार की सुबह करीब 9.20 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर बाद आसमान में छाए काले बादल बरस पड़े। करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई और फिर आधा घंटे तक रिमझिम। बारिश होने से दोपहिया वाहन एवं राहगीर हाईवे अंडरपास के नीचे जमा हो गए। इससे यहां वाहन जमा होने से जाम के हालात बनते रहे।

शहर में पानी ही पानी

डेढ़ घंटे की वर्षा से समूचे शहर में पानी-पानी हो गया। हाईवे और सर्विस रोड पर पानी भर गया। सर्विस रोड पर डेढ़ से दो फीट पानी भर गया। इसी तरह जलभराव के लिए बदनाम भूतेश्वर रेलवे अंडरपास, नया बस स्टैंड अंडरपास, बीएसए रोड पर तीन से चार फीट पानी भर गया। ये पानी आसपास की गलियों में भी भर गया।

ये भी पढ़ेंः मायावती को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगा तगड़ा झटका! उप चुनाव से पहले इस कद्दावर नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

ये भी पढ़ेंः Monsoon 2024: पीलीभीत में मानसून की झमाझम बरसात ने दिलाई उमस से राहत, जलभराव से परेशान हुए शहरवासी

यहां परेशान रहे लोग

महोली रोड, मोती कुंज, मोती मंजिल मार्केट, श्रीकृष्ण जनमस्थान रोड, मसानी रोड, पुष्पांजलि रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया। वर्षा बंद होने पर वाहनों का आवागमन हुआ तो गोवर्धन चौराहा, महोली अंडरपास, मंडी चौराहे पर जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ गया। नालों की सफाई को निकाली गई सिल्ट नालों में समा गई।

नगर निगम की सफाई व्यवस्था की खुली पोल

नगर निगम द्वारा मई से नालों की सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम की टीम भूतेश्वर रेलवे अंडरपास, नया बस स्टैंड अंडरपास और बीएसए रोड के पानी की निकासी के लिए जुटी रहीं। पंप के जरिए पानी निकासी कराई गई। जगह-जगह नालों के बाहर पड़ी सिल्ट वर्षा के पानी में नालों में ही समा गई। नगर निगम के अधिकारी के जलभराव नहीं होने देने के दावे फेल साबित हुए। जलभराव से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। 


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.