Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Braj Ki Holi: आस्था के आंगन में बरसे श्रद्धा के रंग, संत-महंत ने खेली होली; रमण बिहारी के आंगन में उड़ा अबीर-गुलाल

आश्रम वृंदावन के रासमंडल के कलाकारों ने होली का मोहक मंचन किया। कार्ष्णि पीठाधीश्वर गुरुशरणानंद महाराज ने ठाकुर जी के स्वरूपों की आरती उतार कर की। रासमंडल के कलाकारों ने रसिया गाकर होली का माहौल बनाया। गुरुशरणानंद ने राधाकृष्ण के स्वरूपों पर लड्डू लुटाए। उनके साथ लठामार होली खेली। 11 कुंतल फूलों से होली हुई। अयोध्या के संत स्वामी रामानुजाचार्य भी रहे।

By Banke Lal Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 15 Mar 2024 09:45 AM (IST)
Hero Image
गोकुल स्थित रमणरेती आश्रम में होली का उत्सव।

संवाद सूत्र, महावन। ये आस्था का आंगन था। श्रद्धा की होली में संत-महंत क्या श्रद्धालु भी खूब भीगे। कहीं फूलों की होली हुई, कहीं खूब गुलाल उड़ा। टेसू के रंग की एक-एक बूंद पाने को श्रद्धालु व्याकुल था। मौका था गोकुल स्थित कार्ष्णि रमणरेती आश्रम की। गोपाल जयंती महोत्सव के चौथे दिन ठाकुर रमण बिहारी के आंगन में होली खेली गई।

आश्रम वृंदावन के रासमंडल के कलाकारों ने होली का मोहक मंचन किया। कार्ष्णि पीठाधीश्वर गुरुशरणानंद महाराज ने ठाकुर जी के स्वरूपों की आरती उतार कर की।

रासमंडल के कलाकारों ने रसिया गाकर होली का माहौल बनाया।

11 कुंतल फूलों से खेली गई होली 

गुरुशरणानंद ने राधाकृष्ण के स्वरूपों पर लड्डू लुटाए। उनके साथ लठामार होली खेली। 11 कुंतल फूलों से होली हुई। अयोध्या के संत स्वामी रामानुजाचार्य भी रहे।

टेसू के फूलों से तैयार रंगों को पिचकारी से एक-दूसरे पर उड़लने को संत भी व्याकुल रहे। कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज,गोविंदानंद महाराज, नागेंद्र महाराज, बृजेशानंद महाराज, दिव्यानंद महाराज, उमेश जटवानी, चंदर अरोड़ा, विजय अजवानी, नीरज मिश्रा, राजेश नकेड़ा मौजूद रहे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर