Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, संत प्रेमानंद का लिया आशीर्वाद; दी विशेष सलाह

रंगभरी एकादशी पर वृंदावन सत्संग में पहुंचीं महिला क्रिकेटरों से संत प्रेमानंद ने जीवन पथ पर संघर्ष आने पर धैर्यपूर्वक किस तरह आगे बढ़ना है ये संदेश देते हुए प्रेरित किया। रमणरेती क्षेत्र के बाराहघाट स्थित राधा केलिकुंज आश्रम में रंगभरनी एकादशी पर बुधवार की सुबह भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने पहुंचकर संत प्रेमानंद के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

By Vipin Parashar Edited By: Riya Pandey Updated: Wed, 20 Mar 2024 09:31 PM (IST)
Hero Image
वृंदावन पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने संत प्रेमानंद का लिया आशीर्वाद

संवाद सहयोगी, वृंदावन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने रंगभरनी एकादशी पर संत प्रेमानंद के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सत्संग में पहुंचीं महिला क्रिकेटरों से संत प्रेमानंद ने जीवन पथ पर संघर्ष आने पर धैर्यपूर्वक किस तरह आगे बढ़ना है, ये संदेश देते हुए प्रेरित किया।

रमणरेती क्षेत्र के बाराहघाट स्थित राधा केलिकुंज आश्रम में रंगभरनी एकादशी पर बुधवार की सुबह भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने पहुंचकर संत प्रेमानंद के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

संत प्रेमानंद ने महिला खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से दुनिया में देश का नाम सुविख्यात करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने महिला खिलाड़ियों से नाम जप करने के लिए भी प्रेरित किया। महिला खिलाड़ियों से भी अपने कर्तव्य के साथ नाम जप करने की सलाह दी। कहा इससे उन्हें आगे बढ़ने और परेशानियों से उबरने में संबल मिलेगा।

यह भी पढ़ें-

Vrindavan Holi 2024: रंगों के गुबार में रंगीन हुई रसिया की धरती, बांकेबिहारी के आंगन में उड़ा गुलाल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें