Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जयगुरुदेव नाम योग साधना मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जयगुरुदेव नाम योग साधना मन्दिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब संभावनाओं को पार कर सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए। मानव महासंगम का रूप ले चुका यह आध्यात्मिक सत्संग.मेला आज अपने चरम पर है।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 16 Dec 2018 11:23 PM (IST)
Hero Image
जयगुरुदेव नाम योग साधना मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मथुरा, जासं: जयगुरुदेव नाम योग साधना मंदिर पर उमड़ा सैलाब मानव महासंगम का रूप ले चुका है। रविवार को प्रार्थना, सामूहिक साधना के बाद प्रात: कालीन बेला में सत्संग हुए।

संस्था के महामंत्री बाबूराम ने बाबा जयगुरुदेव महाराज व उनके गुरु दादा गुरुजी महाराज के जीवन-चरित्र, कार्यों, शिक्षाओं, आदर्शों की यादगार से जुड़ा इतिहास याद करते हुए कहा कि अलौकिक शक्ति सम्पन्न महापुरुषों ने देश में शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेद्य, चरित्र उत्थान, अच्छे समाज के निर्माण की दिशा में परिश्रम कर करोड़ों लोगों का जीवन बदला।

आज जिस महापुरुष की पुण्य तिथि है, उन्होंने अपनी आध्यात्मिक शक्ति व अद्भुत क्षमता का भरपूर योगदान मानव समाज के लिए किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका के बारे में थोड़े से लोग ही जानते हैं। उनकी आध्यात्मिक शिक्षा का प्रभाव रहा कि देश में आध्यात्मिक, वैचारिक जागरण व क्रांति को बीज बोने वाले महाशक्ति सम्पन्न युग महापुरुष बाबा जयगुरुदेव को समाज के सामने लाकर रख दिया। उन्होंने देश व समाज के निर्माण के लिए असाधारण कार्य किया। सायंकालीन बेला में राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

यह रहे मौजूद:

मेला प्रभारी चौधरी चरन ¨सह, उपाध्यक्ष मनुभाई पटेल, मंत्री विनय कुमार ¨सह, प्रबंधक संत राम चौधरी, कोषाध्यक्ष आशा देवी, नानक, जीतू, मृत्युंजय झा, भास्कर पटेल, आनंद सक्सेना, इन्द्र देव, देवेंद्र प्रताप, रामहित ¨सह, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सुभाष, अनूप कुमार ¨सह, रोहिताश गुप्ता, अरुन कुमार, सतीश शुक्ला, दीपचन्द, अविनाश, गुंजन, विनीत आदि मौजूद रहे। मुख्य पूजन शुरू:

रविवार रात्रि में 12 बजे के बाद मुख्य पूजन कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। सर्वप्रथम गुरुवंदना के साथ संस्थाध्यक्ष पंकज महाराज ने पूजन किया। इसके बाद मेले में आए श्रद्धालुओं की ओर से पूजन किया गया। सुबह आठ बजे से सत्संग होगा। करीब 10 बजे से भंडारा होगा।