Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

krishna janmashtami 2024 कृष्ण भक्ति के प्रेम में डूबी मिस टूरिज्म एशिया, वृंदावन की कुंजगलियों में घूमीं

vrindavan janmashtami 2024 मिस टूरिज्म एशिया तान्या मित्तल का कृष्ण प्रेम देखकर सभी हैरान रह गए। ब्रज के मंदिरों के उन्होंने रविवार को दर्शन किए। वे पूरी तरह वृंदावन में कृष्ण की भक्ति में रमी दिखीं। प्रमुख मंदिरों के दर्शन के साथ ही कुंजगलियों का भ्रमण किया। ब्रज की प्राचीनता को देखा। तान्या ने कहा कि भक्ति में हुईं अभिभूत।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 26 Aug 2024 11:42 AM (IST)
Hero Image
कृष्ण भक्ति के प्रेम में डूबी मिस टूरिज्म एशिया गलियों में घूमीं।

संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। ये धरती कान्हा की है। चकाचौंध से दूर कुंजगलियों की नगरी का आकर्षण हर किसी को अपनी ओर खींच लाता है। वह भी लीला पुरुषोत्तम श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव हो तो कान्हा की भक्ति में डूबे लोग खिंचे चले आते हैं। इसी कृष्ण भक्ति के प्रेम में डूबी मिस टूरिज्म एशिया, आस्था के ऐसे रंग में डूबी नजर आईं कि कुंजगलियों में घूमकर प्राचीन ब्रज की अनुभूति महसूस की। मंदिरों में दर्शन किए और कुंजगलियों में घूमकर वृंदावन को जाना। बाजार से गुजरीं तो ठाकुरजी की मूर्ति ने उन्हें आकर्षित कर लिया। लड्डूगोपाल की मूर्ति ही नहीं बल्कि पोशाक व शृंगार का सामान भी खरीदा।

वर्ष 2018 में मिस टूरिज्म एशिया का खिताब अपने नाम करने वाली मध्यप्रदेश की तान्या मित्तल रविवार को वृंदावन की कुंजगलियों में कृष्ण की भक्ति में डूबी नजर आईं। वृंदावन की धरती पर कान्हा के रंग में रंगी तान्या ग्लैमर की दुनिया से दूर आध्यात्म को खोजती नजर आईं।

वृंदावन के बाजार में ठाकुरजी की मूर्ति और पाोशक-श्रृंगार खरीदारी करतीं मिस टूरिज्म एशिया तान्या मित्तल। - फोटो: जागरण

ब्रज की प्राचीनता को निहारा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आस्था के रंग में डूबी नजर आई तान्या कुंजगलियों में ब्रज की प्राचीनता को निहारतीं तो मंदिरों में पहुंचकर आराध्य कान्हा के दर्शन करतीं। लोई बाजार और रेतिया बाजार में गुजरते समय उन्हें पोशाक, शृंगार की दुकानें नजर आईं तो उनके कदम ठहर गए। लड्डूगोपााल की मूर्ति के साथ ठाकुरजी की पाोशाक, शृंगार के सामान की खरीदारी की।

ये भी पढ़ेंः योगीराज कृष्ण के आगे नतमस्तक CM Yogi, प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई, ठाकुर केशवदेव में पूजन

ये भी पढ़ेंः ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम; 29 तक लागू रहेगी नई व्यवस्था

तान्या ने कहा वृंदावन भक्ति की भूमि है, यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आना उनका सौभाग्य है। यहां आकर जो अद्भुत आनंद की अनुभूति हो रही है उसे शब्दों में कहा नहीं जा सकता। केवल अनुभव ही कर पा रही हूं। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर