Move to Jagran APP

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में तीन युवकों की मौत, वाराणसी से दिल्ली आ रही तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन से टकराई

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। आगरा-नोएडा मार्ग पर माइल स्टोन 110 के पास यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। मृतकों की पहचान पंकज वर्मा भवेश यादव और रोहित के रूप में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 21 Oct 2024 10:02 AM (IST)
Hero Image
खबर में प्रतीकात्मक फोटो का उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, मथुरा। वाराणसी से दिल्ली लौट रही तेज रफ्तार कार यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा-नोएडा मार्ग पर माइल स्टोन 110 के समीप आगे चल रहे अज्ञात वाहन में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मृत्यु हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पांचो युवक दोस्त बताए जा रहे हैं।

राया थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया, यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 110 के समीप सोमवार सुबह पांच बजे एक तेज रफ्तार वैगन आर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में घुस गई।

हादसे के मृतकों में ये नाम शामिल

हादसे में पंकज वर्मा निवासी स्वरुप नगर थाना स्वरुप नगर जिला नई दिल्ली, भवेश यादव निवासी अरइला थाना मोरो जनपद दरभंगा बिहार और रोहित निवासी चन्चौरा बाजार थाना रसूलपुर जिला छपरासारन बिहार की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि निर्मल कुमार निवासी मुकुंदपुर बुडारी थाना भलसवा जिला नई दिल्ली और अंकित निवासी द्वारका मोड़ दिल्ली गंभीर घायल हो गए हैं।

झपकी आने से हादसे की आशंका

माना जा रहा है कि झपकी आने से हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांचो युवक वाराणसी से दिल्ली की ओर जा रहे थे। स्वजन को सूचना दी गई है।‌ उनके आने पर पता लगेगा कि युवक कब कहां गए थे। 

ये भी पढ़ेंः UP By Election: सपा के बाद मायावती ने भी खेला मुस्लिम कार्ड, मीरापुर विधानसभा प्रभारी को बनाया प्रत्याशी

ये भी पढ़ेंः अखिलेश संग नामांकन दाखिल करेंगे तेजप्रताप यादव, सैफई परिवार के सदस्यों व पार्टी नेताओं का मैनपुरी में जमावड़ा

नोटः खबर ब्रेक की गयी है, रिपोर्टर मौके पर हैं और तथ्य जुटा रहे हैं। जल्द ही इसे अपडेट किया जाएगा। तब तक आप हमारे साथ जुड़े रहिए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।