Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mathura: गोविंद कुंड में मिला युवती का अर्धनग्न शव, दुपट्टे से बंधे थे हाथ-पैर; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Mathura गोवर्धन के गोविंद कुंड में एक महिला का अर्धनग्न शव तैरता हुआ मिला। यह देखने के बाद हड़कंप मच गया। मृतका के हाथ और पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। युवती की ही जैकेट से उसका मुंह ढका था। अभी तक मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

By Jagran NewsEdited By: Nirmal PareekUpdated: Sun, 02 Apr 2023 05:56 PM (IST)
Hero Image
गोविंद कुंड में मिला युवती का अर्धनग्न शव

जागरण टीम, मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आयी है। जिले के गोवर्धन के गोविंद कुंड में रविवार को एक महिला का अर्धनग्न शव तैरता हुआ मिला। यह देखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भरी भीड़ जुट गई। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के हाथ और पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि पहले दुष्कर्म किया गया फिर हत्या करने के बाद शव को यहां पर फेंका गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है।

मृतका की उम्र करीब 24 वर्ष

जानकारी के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार मृतका के हाथ व पैर दुपट्टे से बंधे थे। और युवती की ही जैकेट से उसका मुंह ढका था। मृतका ने रंगीन लैगिंग पहनी थी। घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव आन्यौर परिक्रमा मार्ग की है। वहीं अभी तक मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती की हत्या किसने की इस बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है।

पुलिस ने कहा- प्रथमदृष्टया मामला हत्या का

इसके बाद सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। एसआई राजीव गौतम ने बताया की अज्ञात महिला का शव कुंड से बरामद हुआ है। वहीं, सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला शादीशुदा है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि महिला की हत्या की गई है। उसके बाद शव को कुंड में फेंका गया।

बताया जाता है कि शव पानी से 48 घंटे से 72 घंटे में सतह से ऊपर आ जाता है। इसी के आधार पर पुलिस का कहना है कि शायद शव को तीन दिन पहले कुंड में फेंका गया होगा।