Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Lok Sabha Election Result 2024; हेमा मालिनी की पौने दो लाख वोटों की बढ़त, हैट्रिक की तरफ बढ़ रहीं अभिनेत्री, देखिए अपडेट

Mathura Lok Sabha Result 2024 मथुरा में फिल्म अभिनेत्री और दो बार की सांसद भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी बसपा प्रत्याशी पूर्व आइआरएस अधिकारी सुरेश सिंह और धनगर आंदोलन से जुड़े रहे कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर ने बड़े दमखम से चुनाव लड़ा। हेमा मालिनी तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरीं तो सुरेश सिंह और मुकेश धनगर ने पहली बार चुनाव लड़ा। यहां पिछली लोकसभा के मुकाबले कम मतदान हुआ था।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:44 PM (IST)
Hero Image
Mathura Lok Sabha Result 2024: भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, बसपा प्रत्याशी पूर्व आइआरएस अधिकारी सुरेश सिंह और धनगर।

अभिषेक सक्सेना, ऑनलाइन डिजिटल डेस्क, मथुरा। Mathura Lok Sabha Result 2024 पश्चिम की प्रभावी जाट बेल्ट में शुमार मथुरा सीट पर भाजपा से तीसरी बार जीत को सुपर स्टार हेमा मालिनी मैदान में उतरी हैं। वह उन नेताओं में हैं, जो 75 वर्ष की आयु के बावजूद टिकट पाने में सफल रही हैं।

मथुरा लोकसभा सीट पर हेमामालिनी की बढ़त बरकरार

हेमा मालिनी (भाजपा )- 272787

मुकेश धनगर (कांग्रेस) -96344

सुरेश सिंह (बसपा )-93697

हेमा मालिनी -176443 से आगे।

हेमा मालिनी (भाजपा )- 130734

मुकेश धनगर (कांग्रेस) -42945

सुरेश सिंह (बसपा )-37877

हेमा मालिनी -87789 से आगे।

मथुरा में वैलेट पेपर के नतीजों में हेमा मालिनी (भाजपा) - 8009

मुकेश धनगर (कांग्रेस ) - 4555

सुरेश सिंह (बसपा ) -4428

हेमा मालिनी - 3354 से आगे हैं

हेमा मालिनी (भाजपा )- 62889

मुकेश धनगर (कांग्रेस) -24792

सुरेश सिंह (बसपा )-17472

हेमा मालिनी -38097 से आगे।

आईएनडीआईए से कांग्रेस ने मुकेश धनगर को प्रत्याशी बनाया, जो धनगरों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। बसपा ने जाट समाज के सुरेश सिंह को महावत बनाकर भेजा है, जो सेवानिवृत्त आइआरएस अधिकारी हैं। बसपा ने पूर्व आइआरएस अधिकारी सुरेश सिंह पर दांव लगाया।

62 वर्षीय सुरेश सिंह भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी रहे हैं वह प्रवर्तन निदेशालय में सहायक निदेशक रहे और कुछ दिन सीबीआइ में भी तैनात रहे। वर्ष 2004 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले सुरेश सिंह की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की रही और संघ में भी उनकी काफी मजबूत पकड़ रही।

ये भी पढ़ेंःFatehpur Sikri Lok Sabha Result 2024: भाजपा के राजकुमार या कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार, किसके सिर फतेहपुर सीकरी का ताज, देखें अपडेट

मथुरा सीट पर मतदाताओं की ये है स्थिति

मथुरा सीट पर इस बार 19.29 लाख मतदाता हैं, जो पिछली बार से 1,21,657 ज्यादा हैं। पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हेमा माल‍िनी ने 6,71,293 वोट पाकर धमाकेदार जीत हासिल की थी। उन्होंने रालोद-बसपा और सपा गठबंधन के प्रत्याशी जयन्त चौधरी (3,77,822 मत) को पराजित किया था। रालोद और भाजपा का गठबंधन होने के बाद जयन्त चौधरी हेमा के लिए प्रचार में शामिल रहे।

ये भी पढ़ेंः Agra Lok Sabha Result: एसपी सिंह बघेल की विजय रथ रुकेगा या बनेगा रिकॉर्ड, किसके सिर पर सजेगा ताजनगरी आगरा का ताज, देखिए ताजा अपडेट

सपा की साइकिल नहीं दौड़ सकी

कांग्रेस के लिए मथुरा प्रदेश की उन सीटों में है, जहां पार्टी प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने 2004 के चुनाव में जीत हासिल की थी। मुकेश के लिए एक चुनौती यह है कि सहयोगी दल सपा की साइकिल यहां कभी लोकसभा या विधानसभा के लिए नहीं दौड़ी। इसका दर्द अखिलेश यादव को भी रहा है।

18वीं लोकसभा के लिए दूसरे चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच मथुरा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ था। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुए मतदान में 49.49 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।