Move to Jagran APP

Mathura News: मथुरा के लोगों के लिए खुशखबरी, अब विकास प्राधिकरण देगा आवासीय कालोनियों की सौगात

Mathura News कान्हा की नगरी में अब विकास प्राधिकरण छह आवासीय कालोनियों की सौगात देगा। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में भी व्यावसायिक भूखंड विकसित किए जाएंगे। इसके लिए करीब 376 हेक्टेयर भूमि की व्यवस्था की जाएगी। इन कालोनियों में केवल भूखंड की बिक्री होगी। प्रारंभिक चरण में कालोनियों के लिए जो भूमि चिह्नित की गई है उसका एक सर्वे कंपनी अवलोकन करेगी।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Thu, 21 Sep 2023 12:15 PM (IST)
Hero Image
मथुरा के लोगों के लिए खुशखबरी, अब विकास प्राधिकरण देगा आवासीय कालोनियों की सौगात
नवनीत शर्मा, मथुरा: कान्हा की नगरी में अब विकास प्राधिकरण छह आवासीय कालोनियों की सौगात देगा। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में भी व्यावसायिक भूखंड विकसित किए जाएंगे। इसके लिए करीब 376 हेक्टेयर भूमि की व्यवस्था की जाएगी। इन कालोनियों में केवल भूखंड की बिक्री होगी।

प्रारंभिक चरण में कालोनियों के लिए जो भूमि चिह्नित की गई है, उसका एक सर्वे कंपनी अवलोकन करेगी। क्षेत्र में किस जरूरत और किस आकार के प्लाट की जरूरत है इसकी रिपोर्ट एजेंसी देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। इसके लिए भूमि अधिगृहीत की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: काशी के स्टेडियम में दिखेगी महादेव की झलक, बेलपत्र जैसा प्रवेशद्वार, डमरू करेगा स्वागत, देखें तस्वीरें

376 हेक्टेयर भूमि की होनी है व्यवस्था

विकास प्राधिकरण ब्रजवासियों के लिए छह आवासीय कालोनी विकसित करेगा। ये कालोनियां फरह, गोवर्धन, बरसाना, चौमुहां, बांकलपुर, बाद में होंगी। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में भी प्रदूषण रहित इकाई के लिए प्लाट काटे जाएंगे। इसके लिए 376 हेक्टेयर भूमि की व्यवस्था की जानी है। इसी माह एक कार्यदायी एजेंसी से सर्वे कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद डिंपल यादव ने खेला अल्पसंख्यक दांव, मोदी सरकार से पूछे 5 सवाल

सर्वे में ये भी देखा जाएगा कि यहां प्लाट बेचने में आर्थिक नुकसान न हो। कालोनी विकसित करने में होने वाले खर्चे सहित सभी बिंदु पर मंथन करने के बाद भूखंड का मूल्य निर्धारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना में यह कार्य होना है। इसमें पचास प्रतिशत विकास प्राधिकरण खर्च करेगा और पचास प्रतिशत धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार 20 वर्षों के लिए लोन पर प्राधिकरण को देगी। प्राधिकरण जैसे-जैसे प्लाट की बिक्री करेगा, लोन भी चुकाता जाएगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि समय से भूमि की व्यवस्था की जा सके।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।