Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मथुरा में PAC जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, श्रीकृष्ण जन्मस्थान में लगी थी ड्यूटी; आवास पर उठाया कदम

मथुरा में सोमवार रात डेढ़ बजे पीएसी जवान सुधीर मलिक ने सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से हड़कंप मच गया। रांची बांगड़ स्थित आवास पर गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि सुधीर लहूलुहान स्थिति में पड़े हुए थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

By Jagran News Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Tue, 23 Jul 2024 01:59 PM (IST)
Hero Image
PAC जवान के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। फोटो- मथुरा पुलिस एक्स

जागरण संवाददाता, मथुरा। 15वीं बिटालियन आगरा के जवान ने सोमवार रात डेढ़ बजे रांची बांगड़ स्थित आवास पर सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। सूचना पर साथी कर्मियों ने उनको अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

जिला गौतमबुद्ध नगर के पारसौल गांव के रहने वाले सुधीर मलिक पीएसी की 15वीं बिटालियन आगरा में कांस्टेबल थे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सुरक्षा में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। सोमवार रात डेढ़ बजे सुधीर मलिक ने रांची बांगड़ स्थित आवास पर सरकारी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के कर्मी उनके आवास पर पहुंचे, जहां उनको लहूलुहान हालात में जमीन पर पड़ा देखा। कर्मी उनको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी डॉ.अरविंद कुमार ने बताया, स्वजन को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीन वर्ष पूर्व सुधीर मलिक की शादी हुई थी। पत्नी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली है।