Move to Jagran APP

Premanand Maharaj: जानें, अब कैसी है प्रेमानंद महाराज की तबीयत? कुशलक्षेम जानने पहुंच रहे हैं संत

श्रीहित प्रेमानंद महाराज का आश्रम राधा निकुंज (Premanand Maharaj Ashram) वृंदावन के रमणरेती मार्ग पर है। उनके देश भर में लाखों की संख्या में अनुयायी हैं।करीब डेढ़ दशक से उनकी दोनों किडनी खराब हैं उनकी नियमित डायलिसिस होती है। बीते रविवार को उनके गोलोकवासी होने की अफवाह इंटरनेट पर फैल गई। कई संत-महंत प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे और बताया कि उनके गोलोकवास की खबर ने अंदर तक हिला दिया।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaUpdated: Fri, 28 Jul 2023 04:29 PM (IST)
Hero Image
Premanand Maharaj Health Update: अब कैसी है प्रेमानंद महाराज की तबीयत?
Premanand Maharaj- जागरण संवाददाता, मथुरा : वृंदावनवासी संत श्रीहित प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के गोलोकवासी होने की अफवाह फैलने के बाद संत समाज उनकी कुशलक्षेम जानने उनके आश्रम पहुंचने लगा है। कई संत-महंत प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे और बताया कि उनके गोलोकवास की खबर ने अंदर तक हिला दिया। ऐसे में रहा नहीं गया और वह उनके दर्शन को पहुंचने लगे।

श्रीहित प्रेमानंद महाराज का आश्रम राधा निकुंज (Premanand Maharaj Ashram) वृंदावन के रमणरेती मार्ग पर है। उनके देश भर में लाखों की संख्या में अनुयायी हैं।करीब डेढ़ दशक से उनकी दोनों किडनी खराब हैं, उनकी नियमित डायलिसिस होती है। बीते रविवार को उनके गोलोकवासी होने की अफवाह इंटरनेट मीडिया पर फैल गई।

हजारों की संख्या में अनुयायी उनके आश्रम पर पहुंचे। जब उनके पूर्णरूप से स्वस्थ होने की जानकारी मिली तो राहत की सांस ली। मूलरूप से कानपुर नगर के सरसौल ब्लाक के गांव अखरी निवासी प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) लंबे समय से वृंदावन में रहकर श्रीजी की आराधना कर रहे हैं।

करीब छह माह पहले उनसे आशीर्वाद लेने के लिए क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे थे। ये वीडियो (Premanand Maharaj Video Virat Kohli Anushka) इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, तो बड़े-बड़े लोग उनसे आशीर्वाद लेने आने लगे।

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए रात दो बजे ही वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु जुटने लगते हैं। उनके इंटरनेट मीडिया पर भी बड़ी संख्या में फालोअर हैं। खुद संत-महंत उनसे मिलने पहुंचते हैं। उनके गोलोकवास की अफवाह फैलने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग उनके आश्रम पहुंचे, संत-महंत भी पहुंच उनका हाल जान रहे हैं।

पूर्व में वह (Premanand Maharaj) पूरे ब्रज में घूमकर मधुकरी (भिक्षा) करते थे। मधुकरी में जो प्रसाद मिलता, उसी का सेवन करते थे। उनके प्रवचन आजकल इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित (Premanand Maharaj Reels and Short Videos) हो रहे हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।