Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mathura Crime News: मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, सौतेली मां बनी हैवान, बेटे को मौत की हत्याकर शव टैंक में डाला

Mathura Crime News In Hindi सौतेली मां ने बेटा को उतारा मृत्यु के घाट मां-पिता पर हत्या का आरोप। मामले में दीवान सिंह व रामा के खिलाफ थाना डीग में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है। हालंकि घटना को लेकर पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है।

By Manoj Kumar Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 20 Feb 2024 07:43 AM (IST)
Hero Image
Mathura News: सौतेली मां ने बेटा को उतारा मृत्यु के घाट, मां-पिता पर हत्या का आरोप

जागरण टीम, सौंख/मथुरा। दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 14 साल के बच्चे के लिए उसकी सौतेली मां हैवान बनकर मौत के घाट उतार दिया। मामले में पिता व सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी संतोष पुत्र निहाल सिंह ने अपनी बहन देवेंद्री देवी की शादी वर्ष 2013 में डीग के गांव बारौलीचौथ के गोविंद सिंह के पुत्र दीवान सिंह के साथ की थी। देवेंद्री देवी का का बेटा यश था।

पति ने कर दी थी हत्या

वर्ष 2016 में शादी में दहेज कम मिलने को लेकर देंवेंद्री देवी की पति दीवान सिंह ने हत्या कर दी। मामले में दीवान सिंह सजा भी हुई। मृतक यश गांव बछगांव में रहा। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे दीवान सिंह के साथ नाजायज तरीके के रह रही रामा ने 14 वर्षीय यश को मृत्यु के घाट उतार दिया।

फोन से मिली जानकारी

संतोष सिंह के अनुसार शनिवार बारौलीचौथ से उसके पास फोन आया कि भांजे यश की दीवान सिंह व उसके साथ रह रही रामा ने मिलकर हत्या कर दी है। उसे घर के पानी के टैंक में डाल दिया। आरोप है कि उसके भांजे यश की दीवान सिंह व उसके साथ रहने वाली रमा ने आपराधिक षडयंत्र करके हत्या कर शव को पानी के टैंक में फेंक दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया।

ये भी पढ़ेंः Aligarh Accident: अतरौली में भीषण हादसा, शादी में अलीगढ़ आ रहे बरातियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, गाड़ी में मिलीं बियर की कैन

इस बारे में डीग के डिप्टी एसपी आशीष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। तथ्यों के आधार पर मामले में जांच की जा रही है। जो भी आरोपी है उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर