Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand CM Pushkar Dhami: गोवर्धन महाराज की शरण में सीएम धामी, दुग्ध से किया अभिषेक, सप्त कोसीय परिक्रमा लगाई

Uttarakhand CM Pushkar Dhami उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान दूसरे दिन शनिवार को गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंचे। यहां गिरिराज महाराज का दुग्ध अभिषेक किया। उन्होंने देश की समृद्धि की कामना की। इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवर्धन पहुंचे थे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट की थी।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 30 Dec 2023 02:51 PM (IST)
Hero Image
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने शनिवार को गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंचे। गिरिराज महाराज का दुग्ध अभिषेक किया।

जागरण संवाददाता, मथुरा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पहुंचकर गिरिराजजी का दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। उन्होंने गिरिराज प्रभु से देश की समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। सेवायत बांके पुरोहित ने प्रसादी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

गोल्फ कोर्ट से की परिक्रमा

शुक्रवार को पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय यात्रा पर गोवर्धन पहुंच गोल्फ कार्ट से गिरिराजजी की सात कोसीय परिक्रमा लगाई। परिक्रमा के दौरान पूंछरी के श्रीनाथजी मंदिर, दसविसा स्थित मुकुट मुखारविंद गिरिराजजी के दर्शन किए।

Read Also: UP News: यूपी के किसानों की बल्ले बल्ले! अब खेती के साथ मेढ़ से बरसेगा रुपया, डबल आमदनी बढ़ाने वाला है ये तरीका

शनिवार सुबह वे दानघाटी मंदिर पहुंचे। उन्होंने दूध पंचामृत अभिषेक कर गुलाब जल से अभिषेक किया। सेवायत दीपू पुरोहित, बांके पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई। मंदिर सेवक महेश ने प्रसादी दुपट्टा ओढ़ाया तो विष्णु ने प्रसाद भेंट किया। पूजा के उपरांत वे प्रेम संस्थान पहुंचे, वहां उन्होंने एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। सियाराम शर्मा और हरवान सिंह ने दुपट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।