Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी का सपा-कांग्रेस पर हमला, कहा-रामभक्तों पर गोली चलने वाले नहीं दे सकते खुशी

Mathura News In Hindi उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी मथुरा में हैं। वे आज साध्वी ऋतंभरा के षष्ठिपूर्ति महोत्सव में शामिल होंगे। शुक्रवार को उन्होंने गोवर्धन में परिक्रमा की। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन में उनका स्वागत किया गया। पुष्कर धामी ने यहां कहा कि मोदी शासन में मंदिर में विराजमान होंगे श्रीराम। पूरी दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है।

By Manoj Kumar Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 30 Dec 2023 08:06 AM (IST)
Hero Image
UP News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी का सपा-कांग्रेस पर हमला, कहा-रामभक्तों पर गोली चलने वाले नहीं दे सकते खुशी

संवाद सूत्र, गोवर्धन/मथुरा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन में आयोजित स्वागत समारोह में सपा, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहाकि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले जनता को कभी खुशी नहीं दे सकते। प्रधानमंत्री मोदी के शासन में भारत का डंका दुनिया भर में बज रहा है।

मोदी ने कहा है कि तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल दिखेगा। एक कालखंड में श्रीराम का जन्म हुआ तो एक कालखंड में श्रीराम अपने महल में विराजेंगे।

पीएम मोदी का उद्देश्य 

सीएम धामी ने कहा कि राशन, मकान, स्वास्थ्य और किसान हित ही प्रधानमंत्री मोदी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चार धाम में 56 लाख लोग दर्शन करने आए। ये मोदी के विकास और विश्वास का परिणाम है। हर क्षेत्र में देश प्रगति कर रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि देश गुलामी की मानसिकता से बाहर आया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड स्थापना के 23 वर्ष में काफी कार्य हुए हैं। नकल पर उम्रकैद की सजा से विद्यार्थियों को न्याय मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Agra News: नई साल से पहले द डार्क नाइट रूफ टॉप रेस्टोरेंट पर पुलिस और आबकारी विभाग के छापे से मची खलबली, चल रहा थे ये अवैध धंधा

गोवर्धन में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवर्धन पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। विधायक पूरन प्रकाश ने साफा बांधकर तो दानघाटी मंदिर सेवाधिकारी मथुरा दास कौशिक लाला पंडित ने प्रसाद भेंट किया तो रघुनाथदास गद्दी के महंत केशव दास महाराज ने राधारानी की चुनरी भेंट की। संचालन ज्ञानेंद्र राणा ने किया।

ये भी पढ़ेंः Coronavirus In Agra: स्टेशन पर घूमता रहा कोरोना संक्रमित पर्यटक, केरला से आए युवक का एंटीजन टेस्ट निकला पॉजिटिव

इसके बाद वे ब्रज वसुंधरा में पहुंचे, यहां कुछ देर आराम करने के बाद गोल्फकार्ट से गिरिराजजी की परिक्रमा लगाई। व्यापार मंडल के संजीव लालाजी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। वह शनिवार सुबह गोवर्धन में दानघाटी गिरिराज मंदिर और मथुरा में बंगलामुखी माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद साध्वी ऋतंभरा के षष्ठिपूर्ति महोत्सव में शामिल होंगे।

ये रहे मौजूद

अशोक कटियार, जिप अध्यक्ष किशन सिंह, विधायक ठाकुर मेघ श्याम सिंह, पूर्व विधायक करिंदा सिंह, विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी, जिप सदस्य महादेव पांडे, समाजसेवी महावीर पांडे, सियाराम शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, कपिल सेठ, श्रीकांत, हरवान सिंह, केशव मुखिया, लक्ष्मण ठाकुर आदि थे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर