Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कोसीकलां में महिला की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या: ऊपर कमरे में सोता रहा पति, फोरेंसिक ने जुटाए साक्ष्य

Mathura Crime News In Hindi कोसीकलां के खेतों में एक बुजुर्ग महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका पति ऊपर के कमरे में सो रहा था और उसे कुछ पता नहीं चला। सुबह जब वह नीचे आया तो उसने अपनी पत्नी को खून से लथपथ पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक की टीम ने सबूत एकत्रित किए हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 25 Sep 2024 12:47 PM (IST)
Hero Image
Mathura News: हत्या के बाद मौके पर जुटे लोग।

जागरण टीम, कोसीकलां (मथुरा)। गांव खिटावटा के खेतों में रह रहे महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ पत्नी को देख पति के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। एसपी देहात, सीओ छाता और कोसीकलां थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पति ने अज्ञात के खिलाफ प्रार्थना-पत्र दिया है।

खेतों पर बने मकान पर रहते हैं धर्मवीर

कोसीकलां थानाक्षेत्र के गांव खिटावटा निवासी धर्मवीर चौधरी अपनी पत्नी माया देवी के साथ बठैनकलां खिटावटा स्थित खेतों पर बने मकान पर रहते हैं। मंगलवार रात को पति धर्मवीर मकान के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। पत्नी माया देवी नीचे कमरे सो रही थी। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे धर्मवीर सुबह नीचे पहुंचे तो कमरे में खून देखा। पत्नी की खोजबीन की तो चारपाई के नीचे मृत अवस्था में मिली। उनका चेहरा भारी चीज से कुचला गया है। शरीर पर कई चोट के निशान हैं।

मौके पर पहुंचीं फोरेंसिक टीम

पत्नी का शव देख पति ने ग्रामीणों को सूचना दी। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, सीओ छाता आशीष शर्मा, कोसीकलां थाना प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मिले खून के नमूने लैब में जांच के लिए भेजे।

ये भी पढ़ेंः

ये भी पढ़ेंः

रंजिश की बात से स्वजन ने किया इनकार

पति धर्मवीर के ताउजी के लड़के दीपक चौधरी ने बताया, धर्मवीर के दो पुत्र हैं। भीम आठ वर्ष से पलवल रहकर फरीदाबाद नौकरी करता है और श्रवण गांव खिटावटा में पुश्तैनी मकान में रहकर खेती का कार्य करता है। किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। घटनास्थल को स्वजन द्वारा साफ किया गया तो एक बाल्टी खून एकत्रित हो गया है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें