Move to Jagran APP

पार्क में खेल रहीं बच्चियों से एक्सईएन ने की छेड़छाड़, लोगों ने पकड़कर पीटा… पुलिस को कॉलोनी में किया बंद

मथुरा में नगर निगम के अधिशासी अभियंता मोद नारायण झा पर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। कॉलोनी के निवासियों ने विरोध में सड़क जाम किया और महापौर के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं महिलाओं ने हंगाम करते हुए पुलिस अधिकारियों को कॉलोनी में बंद रखा। पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एक्सईएन को फ्लैट खाली करने को कहा गया है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 10 Oct 2024 11:50 PM (IST)
Hero Image
एक्सईएन पर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया जमकर हंगामा हुआ।

जागरण संवाददाता, मथुरा। मसानी रोड स्थित राधा ऑर्चिड कॉलोनी में महापौर विनोद अग्रवाल के खाली फ्लैट में किराये पर रह रहे नगर निगम के अधिशासी अभियंता मोद नारायण झा पर गुरुवार को कॉलोनी के पार्क में खेल रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया जमकर हंगामा हुआ। 

महिलाएं सड़कों पर उतर हंगामा करने लगी, पुलिस को कॉलोनी के अंदर बंद कर बाहर से गेट बंद कर दिया। वाहनों का लंबा जाम लगा। महापौर के विरुद्ध भी जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने एक्सईएन को हिरासत में ले लिया। आधा घंटा बाद जाम खुल सका।

यह है पूरा मामला

राधा ऑर्चिड कॉलोनी में महापौर विनोद अग्रवाल रहते हैं। इसी कॉलोनी में उनका एक फ्लैट खाली है। यहां कुछ दिनों से नगर निगम के अधिशासी अभियंता मोद नारायण झा परिवार के साथ रह रहे थे। 

गुरुवार शाम करीब सात बजे कॉलोनी को दो बच्चियां पार्क में खेल रही थीं। आरोप है कि एक्सईएन पार्क में पहुंचे और बच्चियों से छेड़छाड़ की। बच्चियों ने अपने परिजनों से शिकायत की तो पूरी कॉलोनी के महिला और पुरुष घरों से निकल आए और हंगामा करने लगे। 

लोग महापौर के पास पहुंचे और शिकायत की, इस पर महापौर ने सोसाइटी के अध्यक्ष और मंत्री से बात करने को कहा। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और महापौर के विरुद्ध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच पहुंची पुलिस ने पुलिस ने एक्सईएन को हिरासत में लेकर थाने चली गई। 

कॉलोनी के अंदर बंद हुए पुलिसकर्मी

कुछ देर बाद पुलिस कॉलोनी फिर पहुंची तो महिलाओं ने कॉलोनी के अंदर थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर व अन्य पुलिसकर्मियों को बंद कर दिया और बाहर से गेट पर ताला लगा दिया। पुलिस चिल्लाती रही, लेकिन महिलाओं ने गेट नहीं खोला। 

हाईवे से मसानी चौराहा मार्ग पर कॉलोनी के बाहर महिलाओं ने रात करीब दस बजे जाम लगा दिया। कॉलोनी में लगा महापौर के बोर्ड पर उनका नाम मिटा दिया। एक्सईएन के विरुद्ध कार्रवाई और तत्काल फ्लैट खाली कराने की मांग की। 

सूचना पर सीओ सिटी प्रवीण मलिक रात साढ़े दस बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने गणमान्य लोगों के जरिए महिलाओं को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाम खुल सका। सीओ ने बताया कि एक्सईएन को हिरासत में ले लिया गया है, परिजनों से शिकायती पत्र मांगा गया है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

अयोध्या से ट्रांसफर होकर आए थे एक्सईएन

एक्सईएन बोध नारायण झा करीब दो माह पहले अयोध्या से स्थानांतरित होकर यहां आए थे। उन्हें नगर आयुक्त ने वृंदावन जोन का कार्यभार सौंपा था। वह तभी से महापौर के खाली फ्लैट में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें: UP Police : जुआरियों को पकड़वाना पड़ गया भारी, SO ने आरोपियों को दे दिया शिकायत करने वाले का नाम और फोन नंबर

यह भी पढ़ें: अब देसी गाय-भैंस भी बनेंगी सरोगेसी मदर, टेस्ट ट्यूब से पैदा होगी मुर्रा-साहीवाल जैसी ज्यादा दूध देने वाली नस्ल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें