Move to Jagran APP

सावन माह में अनुष्ठान से वातावरण हुआ राममय

बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के मादी-सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी मं

By JagranEdited By: Updated: Sun, 01 Aug 2021 06:36 PM (IST)
Hero Image
सावन माह में अनुष्ठान से वातावरण हुआ राममय

जागरण संवाददाता, बोझी (मऊ) : बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के मादी-सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी मंदिर पर श्रावण मास के प्रथम दिन से विश्व जन कल्याण के लिए जन सहयोग से श्री राम चरित मानस का अखंड पाठ चल रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरे सावन मास भर चलने वाले मानस पाठ से धार्मिक वातावरण बना हुआ है। विद्वान जहां अनवरत अखंड रामायण का पाठ कर रहे हैं वहीं शाम की आरती में मां के जयकारे से परिसर गुंजायमान हो रहा है।

अखंड रामचरित मानस पाठ 22 अगस्त तक अनवरत चलेगा। समापन पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है। मां भवानी मंदिर पर पूरे श्रावण मास भर धार्मिक वातावरण बना रहेगा। हर चौबीस घंटे के पश्चात पुन: श्री राम चरित मानस की पूजनोपरांत अखंड पाठ का शुभारंभ होता रहेगा। इस प्रकार एक माह तक अनवरत श्रीराम चरित मानस का पाठ चलता रहेगा। मंदिर के दयानंद शुक्ल, दुर्गा बाबा, संजय शुक्ला, ज्योतिनरायन राय, ज्ञानीश शुक्ला, श्रवण कुमार पटेल, मनोज यादव, राजेश राय आदि भक्त गण धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।