Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

घर से भागी लड़की… राजस्थान में बेची गई, एक लाख रुपये में खरीदकर धन्नाराम ने की शादी, फिर ऐसे खुला रहस्य

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से मानव तस्करी का मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी को कुछ महिलाओं ने राजस्थान में ले जाकर बेच दिया। किशोरी को खरीदने वाले धन्नाराम ने उससे शादी कर ली। कुछ दिन बाद मां से मिलने की जिद पर धन्ना उसे गांव ले आया तो मामले का रहस्य खुला। पुलिस ने शिकायत मिलने पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेला भेजा है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 09 Aug 2024 10:15 PM (IST)
Hero Image
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को राजस्थान प्रांत ले जाकर एक लाख रुपये में बेच दिया गया। इसके बाद जबरन उससे शादी रचा ली गई। लगभग दो माह बाद किशोरी जब अपने मां से मिलने अपने घर आई तो जाकर मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह है पूरा मामला

बीते 31 मई को क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपने घर से गुस्सा होकर जनपद मुख्यालय चली गई। इसी बीच शहर कोतवाली के मलिन बस्ती भींटी निवासी सोनी पत्नी कर्मवीर व उर्मिला पत्नी पवन कुमार से उसकी मुलाकात हो गई। कुछ दिन तक यह महिलाएं किशोरी को अपने घर पर रखीं। 

इसके बाद यह उसे लेकर राजस्थान के अलवर चली गईं। इसमें से एक महिला किशोरी की मां बनकर फर्जी आधारकार्ड बनवा लिया। इसके बाद यहां किशोरी का एक लाख में सौदा कर लिया और राजस्थान के अलवर निवासी धन्ना राम को बेच दिया। धन्नाराम ने उससे शादी रचा ली। 

इधर, लगभग दो सप्ताह तक किशोरी के परिजनों ने उसकी खोजबीन की। पता नहीं चलने पर गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज छानबीन कर रही थी। 

इस बीच किशोरी अपनी मां से मिलने के लिए धन्ना से जिद करने लगी। उसके जिद करने पर गुरुवार को धन्ना लड़की लेकर उसके घर पहुंचा। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लड़की व उसके पति को हिरासत में ले लिया। 

पूछताछ के बाद दोनों महिलाओं को भी उठा लिया गया। इसके बाद सभी को पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

यह बेहद संगीन मामला है। सभी आरोपियों को गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया गया है। किशोरी को वन स्टाफ सेंटर पर रखा गया है। उसका मेडिकल मुआयना अभी नहीं कराया गया है। उसका बयान होने के बाद और राज खुल जाएगा।

-डाॅ. अजय विक्रम सिंह, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना

यह भी पढ़ें: यूपी में चार IPS अधिकारियों का Transfer, राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात रहे नयन सिंह बने लखनऊ कमिश्नरेट में DCP

यह भी पढ़ें: बेटी के प्रेमी ने मां को पेट्रोल से जलाकर मार डाला, मिलने-जुलने से किया था मना, फिर एक रात जो हुआ…

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर