Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haj Yatra 2024: हज यात्री जाएंगे मक्का मदीना, लखनऊ से होगी उड़ान; किया जाएगा टीकाकरण

Haj Yatra 2024 जनपद से 305 हज यात्रियों को हज के लिए मक्का मदीना जाने का रास्ता साफ हो गया है। लखनऊ एयरपोर्ट से यह लोग उड़ान भरेंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।इसके अलावा हज यात्रियों को प्रशिक्षित कर दक्ष भी बनाया जाएगा। ताकि मक्का मदीना की राह में आने वाली दुश्वारियों से निपटा सकें।

By Jaiprakash Nishad Edited By: Swati Singh Updated: Wed, 01 May 2024 03:28 PM (IST)
Hero Image
हज यात्री जाएंगे मक्का मदीना, लखनऊ से होगी उड़ान; किया जाएगा टीकाकरण

जागरण संवाददाता, मऊ। जनपद से 305 हज यात्रियों को हज के लिए मक्का मदीना जाने का रास्ता साफ हो गया है। लखनऊ एयरपोर्ट से यह लोग उड़ान भरेंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी के तहत आगामी 05 मई को शहर के तालीमुद्दीन निस्वां डिग्री कालेज में यात्रियों का टीकाकरण किया जाएगा।

इसके अलावा हज यात्रियों को प्रशिक्षित कर दक्ष भी बनाया जाएगा। ताकि मक्का मदीना की राह में आने वाली दुश्वारियों से निपटा सकें। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। बिना जांच के कोई भी हज यात्री उड़ान नहीं भर पाएंगे। इसलिए निर्धारित समय पर अपनी जांच व टीकाकरण जरूर कराएं।

326 लोगों ने किया आवेदन

जनपद से करीब 326 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था। इसमें से 21 लोगों का आवेदन विभिन्न कारणों से कैंसिल कर दिया गया है। अब 305 लोगों को हज यात्रा करनी है। ऐसे में सारी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।

लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे हज यात्री

सारे हज यात्री लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। 09 मई से उड़ान शुरू होकर 30 जून तक पूरी होगी। हज ट्रेनर अब्दुल कयूम ने बताया कि लखनऊ से हज यात्रा करने वाले यात्रियों का पिछले साल कुल 3,60,348 रुपये वहन करना पड़ रहा था। इस बार यात्रा में शासन ने सहूलियत दी है। यह धनराशि पिछले साल से कम हो गई है। यात्रा के दौरान हज यात्रियों को 20-20 किग्रा के दो बैग और सात किग्रा का एक अन्य बैग ले जाने की अनुमति है। यानी कुल 47 किग्रा की सामान यह लोग अपने साथ ले जा सकेंगे।

किया जाएगा यात्रियों का टीकाकरण

हज यात्रा से यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण 05 मई को सुबह साढ़े आठ बजे से दो बजे तक तालीमुद्दीन निस्वां डिग्री कॉलेज पहाड़पुरा में होगा। इसमें सभी का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें जनपद के 03 हज ट्रेनर, चिकित्सा विभाग के 02 फार्मासिस्ट एवं 03 एएनएम द्वारा टीकाकरण किया जाएगा। यहां हज यात्रियों को बैठने एवं पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था टीकाकरण केन्द्र पर उपलब्ध रहेगी।

अधिकारी ने कही ये बात

हज ट्रेनर हाजियों के टीकाकरण की सारी तैयारियां पूरी कर लें। हज यात्रा पर जाने वाले सभी का टीकाकरण व प्रशिक्षण करना है। यहां से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के बाद ही इन लोगों को रवाना किया जाएगा। -साहित्य निकष सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।

यह भी पढ़ें: तांत्रिक के कहने पर मकान मालिक घर में करा रहे थे खुदाई, गांव वालों ने कर दी पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत और...