अंडरपास को सत्याग्रह जारी
नगर के जीरो-बी रेलवे क्रा¨सग पर अंडरपास की मांग को लेकर गांधी जयंती से शुरू सत्याग्रह बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में दूसरे दिन व्यापारियों ने मोर्चा संभाला।
जागरण संवाददाता, मऊ : नगर के जीरो-बी रेलवे क्रा¨सग पर अंडरपास की मांग को लेकर गांधी जयंती से शुरू सत्याग्रह बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में दूसरे दिन व्यापारियों ने मोर्चा संभाला। रेलवे फाटक मुक्ति मोर्चा के सदस्यों द्वारा आम जनता के हितों के संरक्षण को देखते हुए रेलवे फाटक पर अंडर पास बनाने की मांग का समर्थन करते हुए लोग सत्याग्रह में शामिल हुए।
इस दौरान व्यापारियों ने रेलवे फाटक पर अंडरपास के लिए हर संघर्ष में सदैव एक कदम आगे रहने का संकल्प जताया। सत्याग्रह में राजेंद्र अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता अर¨वद मूर्ति, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, जिला उपाध्यक्ष जफर अहमद जनता, विनोद जायसवाल पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल, युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, सादाब अहमद (अज्जू), तारिक अंसारी, राजेश जायसवाल, जावेद अहमद यार्न सभासद, इंद्रचंद्र केडिया, राजेश जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता आदि थे।