UP Crime : सपा नेता पर महिला से दुष्कर्म का केस, जिलाध्यक्ष बोले- आरोपी का पार्टी से कोई लेना देना नहीं कभी सपा में नहीं रहे
कोल्डड्रिंकस में नशीला पदार्थ डालकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद लखनऊ अपने घर पर ले गए और यहां पर भी दुष्कर्म करने के बाद वीडियों बना लिया। इसके बाद से लगातार शादी करने का हवाला देकर दुष्कर्म कर रहे है। यह भी आरोप है कि वह चार लाख रुपये नकद भी लिए है। उसके चार पहिया वाहन को भी अपने पास रख लिए है।
जागरण संवाददाता, मऊ। बलिया जनपद निवासी महिला ने सपा नेता व अधिवक्ता वीरेंद्र बहादुर पाल पर शहर कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि सरायलखंंसी थाना के चकमेंहदी निवासी सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर पाल के साथ वह मुंशी का काम करती है। कुछ दिन पूर्व ड्यूटी से कमरे पर जाते समय उन्होंने जबरी चार पहिया वाहन में बैठा लिया।
दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप
कोल्डड्रिंकस में नशीला पदार्थ डालकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद लखनऊ अपने घर पर ले गए और यहां पर भी दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बना लिया। इसके बाद से लगातार शादी करने का हवाला देकर दुष्कर्म कर रहे है।
यह भी आरोप है कि वह चार लाख रुपये नकद भी लिए है। उसके चार पहिया वाहन को भी अपने पास रख लिए है। छह सितंबर को अपनी गाड़ी मांगने उनके चेम्बर में गई तो उसे मारा पीटा गया। सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि वीरेंद्र बहादुर पाल से सपा का कोई लेना देना नहीं है। यह कभी भी सपा में नहीं रहे है। इनके पिता दयाराम पाल समाजवादी पार्टी में है।