Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Meerut News: बरात में आई ढाई साल की बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या, श्मशान में मिली लाश देखकर सहम गए सभी

Meerut Crime News In Hindi Today अपने पिता के साथ बरात में आई मासूम को पिता कुछ देर के लिए अकेला छोड़कर काम में जुटे थे। इसी दौरान बच्ची गायब हो गई। बराती और घराती सभी मिलकर बेटी की तलाश में लगे थे। लेकिन कुछ पता नहीं लगा। रात तीन बजे श्मशान में उसकी लाश दिखाई दी। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 16 Jul 2024 09:55 AM (IST)
Hero Image
Meerut News: हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

जागरण संवाददाता, मेरठ। Meerut News: भावनपुर के दतावली गांव में मामा की बरात में आई ढाई साल की बच्ची को अगवा कर बेरहमी से हत्या की गई। उसका शव श्मशान में फेंक दिया गया। बच्ची की तलाश करते सुबह तीन बजे ग्रामीण श्मशान तक पहुंचे। शव मिलने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

गाजियाबाद के साहनी चुुंगी निवासी अनिल अपने परिवार संग साले चमन की शादी में लोहियानगर के फतेउल्लापुर में आया था। साले चमन की बरात सोमवार को भावनपुर थाने के दतावली में शिवकुमार के घर आई थी। बरात में अनिल के साथ उसकी ढाई साल की बेटी भाविका भी आई हुई थी।

बेटी को बरात में छोड़कर काम पर लगे थे

अनिल बेटी को छोड़कर बरात में किसी काम पर लग गए। इसी बीच भाविका का कोई पता नहीं चल पाया। रात को 12 बजे से भाविका की तलाश शुरू हुई। बराती और ग्रामीणों ने साथ मिलकर बच्ची को तलाशा। सुबह तीन बजे गांव के बाहरी छोर स्थित श्मशान पर बच्ची का शव मिला। चाकू से गोद कर बच्ची की हत्या की गई है।

ये भी पढ़ेंः Firozabad: आय से अधिक संपत्ति के केस में फंसे BJP के पूर्व पालिकाध्यक्ष, बेटी की शादी में खर्च किए थे 50 लाख

ये भी पढ़ेंः UP News: अब कैसे लगेगा पता? किन लोगों ने दिया सूरजपाल उर्फ 'भाेले बाबा' के आश्रम में दान, रातों-रात किया गया ये काम

पुलिस कर रही हत्यारे की तलाश

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि बच्ची की हत्या के मामले में अभी तक वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है। अभी तक जांच में आया कि घुड़चढ़ी के दौरान बग्गी से फूल तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। उसी को पुलिस हत्या की वजह मान रही है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें