Move to Jagran APP

मेरठ में बढ़ते अपराधों के विरोध में आप का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, प्रदेश सरकार बर्खास्‍त की मांग

AAP Protests at Meerut Collectorate प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म व हत्या की घटनाओं तथा प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मेरठ में कमिश्नरी व कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया ।

By Taruna TayalEdited By: Updated: Tue, 24 Nov 2020 04:50 PM (IST)
Hero Image
मेरठ में बढ़ते अपराधों के विरोध में आप का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन।

मेरठ,जेएनएन। प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म व हत्या की घटनाओं तथा प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को के विरोध में आम आदमी पार्टी ने कमिश्नरी व कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की अपनी मांग को लेकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

महिलाओं के साथ बढ़ रही घटनाएं

आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों का कहना था कि प्रदेश में मौजूदा समय में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रदेश में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छेड़खानी और हत्या की खबरें नियमित रूप से आ रही हैं। यही नहीं प्रदेश के अंदर पुलिस अपना इकबाल खो चुकी है और अपराध रोकने में विफल रही है।

घटनाओं पर रोक लगे

उन्होंने मांग की कि महिलाओं के साथ हो रही अपराध की घटनाओं को रोक पाने में विफल जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। वहीं, आत्महत्या करने वाली पीड़िताओं के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, ताकि कानून व्यवस्था का राज्य स्थापित हो सके। जिला अध्यक्ष ओपी संत के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।