Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मेरठ में एलानिया कत्ल के आरोपी की जेल से छूटने के बाद घर में घुसकर हत्या, तनाव को देखते हुए पुल‍िस बल तैनात

मेरठ में जेल से छूटकर आए एलानिया कत्ल के आरोपित रिंकू उर्फ सुमित की पड़ोसी के घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। 2019 में मानपुर में कोल्हू संचालक धीरू कश्यप के कत्ल का बदला लेने के लिए रिंकू की हत्या की गई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 02 Oct 2024 12:04 PM (IST)
Hero Image
गोलियों से भूनकर युवक की हत्‍या।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, मेरठ। जेल से छूटकर आए एलानिया कत्ल के आरोपित रिंकू उर्फ सुमित की पड़ोसी के घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। रिंकू को चार गोलियां लगीं। हमलावर डीवीआर भी निकालकर ले गए। उस समय रिंकू पड़ोसी के घर सिलाई सीखने गया था। 2019 में मानपुर में कोल्हू संचालक धीरू कश्यप के कत्ल का बदला लेने के लिए रिंकू की हत्या की गई।

भावनपुर के मानपुर गांव निवासी राजेश सिंह का इकलौता बेटा रिंकू सात फरवरी 2024 को धीरू कश्यप हत्याकांड में जेल से छूटकर आया था। वह पड़ोसी ईश्वर के घर सिलाई सीख रहा था। ईश्वर की घर में ही लोअर बनाने की फैक्ट्री है। मंगलवार दोपहर ढाई बजे हथियारों से लैस रवि अपने साथियों मंगल, वीरसिंह, गौरव और जानी के साथ वहां पहुंचा। रिंकू सिलाई मशीन पर बैठा था। आरोपितों ने रिंकू पर ताबड़तोड़ नौ गोलियां बरसा दीं। चार गोली लगने से रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

तनाव को देखते हुए पुल‍िस बल तैनात 

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए रात में ही डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। दोनों जातियों में उपजे तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP STF ने फर्जी प्रमाणपत्रों पर GDS भर्ती कराने वाले 13 गिरफ्तार किए, झांसी व अलीगढ़ के डाक अधीक्षक शामिल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें