Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: और जीत ही गए 'राम'...मेरठ सीट पर 13 बूथ की ईवीएम खराब होने से वीवीपैट पर्चियों से हुआ मिलान

Meerut Latest News In Hindi Today भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को मतों से किया पराजित। ईवीएम खराब होने पर इन बूथों की मतगणना के लिए वीवीपैट पर्चियों से मिलान हुआ और परिणाम घोषित हुआ। अंतिम राउंड की गिनती के बाद अरुण गोविल की बढ़त का अंतर 10585 बताया गया। इसके साथ ही भगवा खेमा जश्न मनाने लगा।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 05 Jun 2024 12:50 PM (IST)
Hero Image
Meerut News: भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को मतों से किया पराजित

जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ-हापुड़ संसदीय सीट पर रामायण धारावाहिक में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने विजयश्री हासिल की। उन्होंने आइएनडीआइ गठबंधन से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को 10585 मतों से हराया। अरुण गोविल को 5 लाख 46 हजार 469 मत, जबकि सुनीता वर्मा को 5 लाख 35 हजार844 मत मिले।

मंगलवार को मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में सुबह 6.30 बजे स्ट्रांग रूम खुला। तमाम प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सबसे पहले 12 टेबिल पर डाक मतों की गिनती हुई। उसके बाद ईवीएम खुलते ही भाजपा के अरुण गोविल व सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के बीच उठापटक का जो दौर शुरू हुआ, वह शाम को आखिरी राउंड तक चलता रहा। 2009 से लगातार इस सीट पर भाजपा का कब्जा है, इस बार भी ऐसा हुआ। 2019 के मुकाबले जीत का अंतर 4729 से बढ़कर शाम तक 10585 हो गया।

लंबे समय तक सपा रही भारी

मतगणना के छठें राउंड में अरुण गोविल ने 54430 की बढ़त बना ली।15 वें चक्र में सुनीता वर्मा ने बढ़त बना ली। 21 राउंड तक लगातार सुनीता वर्मा उन पर भारी रही। भाजपाई तनाव मे आ गए। 22 वें राउंड में अरुण गोविल ने मामूली बढ़त बनाई लेकिन इसी बीच मेरठ कैंट की मतगणना समाप्त हो गई।

25 वें राउंड में मेरठ शहर व 29 वें राउंड में हापुड़ की मतगणना समाप्त हो गई। उसके बाद मेरठ दक्षिण व किठौर विस के अन्य राउंड की मतगणना हूुई। यह मतगणना पूरी हुई तो अचानक पता चला कि 13 ईवीएम खराब है, जिसमें हापुड़ की पांच, शहर व कैंट की दो-दो, मेरठ दक्षिण की एक व किठौर की तीन। 

बसपा का निराशाजनक प्रदर्शन

सुनीता वर्मा तो मतगणना स्थल पर नहीं थी पर उनके पति योगेश वर्मा अपनी पराजय स्वीकार कर मतगणना स्थल से वापस चले गये। बसपा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और देवव्रत कुमार त्यागी को महज 87 हजार 025 मतों से संतोष करना पड़ा।

ये भी पढ़ेंः UP News: यूपी की टॉप-10 वीआईपी सीटों का हाल; राहुल-हेमा मालिनी और डिंपल से लेकर रविकिशन से लेकर निरहुआ तक का रिजल्ट

गत चुनाव में बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी को 5 लाख 81 हजार 455 मत मिले थे। भाजपा की लाज इस बार मेरठ कैंट विधानसभा ने बचाई। यहां से अरुण गोविल को 96223 मतों की बढ़त मिली। लेकिन इसके अलावा सुनीता वर्मा शेष सभी चार विधानसभा सीटों से आगे निकले।

ये भी पढ़ेंः Iqra Hasan: प्रोफेसर का ख्वाब तोड़ लंदन से आईं कैराना, सांसद बन संभाली सियासी बागडोर, 'संसद में उठाएंगी किसानों के मुद्दे'

हापुड़ से 10622, किठौर से 16737, मेरठ शहर से 37915 और मेरठ दक्षिण से भी 24453 मतों से गठबंधन उम्मीदवार ने बढ़त बनाई, लेकिन कैंट से मिली पहाड़ जैसी बढ़त के आगे यह छोटी साबित हुई। इतना जरूर है कि पहले यह अंतर 102752 था जो घटकर 96113 मत पर आ गया है।

नोटा पर 4776 मत पड़े। इस बार मेरठ संसदीय लोकसभा सीट से कुल मतदाताओं की संख्या 20,00,530 थी। 12 लाख 11 हजार 966 वोट पड़े थे। भाजपा का अब तक चार चुनाव में जीत का अंतर 2009: 47,114 2014: 2,32,326 2019: 4729 2024: 10585 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर