Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CCSU Exam: चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय में एक सप्ताह में शुरू होगा मूल्यांकन Meerut News

मुल्‍यांकन की प्रक्रिया अब एक हफ्ते में शुरू की जा रही है। जिससे छह जून तक रिजल्ट की प्रक्रिया पूरी हो सके। विश्वविद्यालय में हर साल की तरह इस बार भी केंद्रीय मूल्यांकन होगा।

By Prem BhattEdited By: Updated: Fri, 13 Mar 2020 03:28 PM (IST)
Hero Image
CCSU Exam: चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय में एक सप्ताह में शुरू होगा मूल्यांकन Meerut News

मेरठ, जेएनएन। चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही है। परीक्षा के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रशासन ने मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। एक सप्ताह में मूल्यांकन शुरू कर दिए जाएंगे। जिससे छह जून तक रिजल्ट की प्रक्रिया पूरी हो सके।

विश्वविद्यालय में हर साल की तरह इस बार भी केंद्रीय मूल्यांकन होगा। विश्वविद्यालय में छह सेंटर बनाए जा रहे हैं। मूल्यांकन में लगने वाले परीक्षकों को लेकर विश्वविद्यालय ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है, जो शिक्षक मूल्यांकन में लगाए जाएंगे। अगर उन्होंने मूल्यांकन से दूरी बनाई तो उन्हें आगे प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा में परीक्षक नहीं बनाया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षकों को मूल्यांकन का कार्य गंभीरता से करना होगा। सूचना के अधिकार (आरटीआइ) के तहत छात्र-छात्रएं अपनी कापियों की फोटोकापी मांग रहे हैं। इसमें अगर परीक्षक कापियों को गलत तरीके से जांचेंगे। चैलेंज स्क्रूटनी में उनकी गलती पकड़ में आएगी, तो ऐसे परीक्षक से पूछताछ की जा सकती है।

विश्वविद्यालय की परीक्षा में स्कूल की पढ़ाई

चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा में तरह-तरह की शिकायत मिल रही है। गुरुवार को पता चला है कि एक कॉलेज में विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही थी, तो दूसरी ओर उसी परिसर में स्थिति स्कूल में पढ़ाई भी। विश्वविद्यालय इसकी जांच कर रहा है। शिकायत सही मिली तो कॉलेज की संबद्धता जा सकती है।

विश्वविद्यालय से संबद्ध कुछ कॉलेज में स्कूल भी चल रहे हैं, जबकि नियमानुसार एक परिसर में विश्वविद्यालय से संबद्ध कोर्स और स्कूल की पढ़ाई नहीं हो सकती है। गुरुवार का एक कॉलेज में विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही थी। उसी समय स्कूल की पढ़ाई भी चल रही थी। विश्वविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वॉयड ने इसकी रिपोर्ट दे दी है।

गोपनीयता की वजह से विश्वविद्यालय ने कॉलेज का नाम अभी नहीं बताया है। विश्वविद्यालय ने इस बार निजी कॉलेजों में परीक्षा के दौरान मैनेजमेंट के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में परीक्षा के साथ स्कूल की पढ़ाई करने वाले कॉलेज पर कार्रवाई हो सकती है।

चार नकलची पकड़े गए

गुरुवार को विश्वविद्यालय की परीक्षा में चार नकलची पकड़े गए, जिनके खिलाफ अनुचित साधन का प्रयोग (यूएफएम) के तहत कार्रवाई की गई। पकड़े गए नकलचियों में एक सहारनपुर, एक शामली, एक बुलंदशहर और एक गाजियाबाद से पकड़ा गया है। विश्वविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वायड ने चारों नकलचियों को पकड़ा।

मास्क लगाकर परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्रएं

विवि की परीक्षा में कुछ छात्र मास्क लगाकर दिखे। मेरठ कॉलेज में मास्क लगाए परीक्षा देने पहुंचे कुछ छात्र दिखे। उन्होंने एहतियातन मास्क लगाए थे।