Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Arun Govil: पहले रावण की ससुराल थी अब है राम का घर...सांसद अरुण गोविल ने जीत के बाद कार्यकर्ताओं का आभार जताया

UP News मेरठ में बेहद नजदीकी चुनाव जीतने के बाद भाजपा के सांसद और धारावाहिक रामायण के राम अरुण गोविल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। अरुण गोविल ने कहा कि अब रामराज स्थापित करने की मंशा से कार्य करेंगे। अरुण गोविल के बाहरी होने पर विपक्षियों ने उन्हें घेरने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने कहा कि वे मेरठ के हैं और रहेंगे।

By pradeep diwedi Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 24 Jun 2024 08:57 AM (IST)
Hero Image
मेरठ से भाजपा सांसद हैं अरुण गोवल।

जागरण संवाददाता, मेरठ। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि पहले मेरठ रावण की ससुराल थी अब यह राम का घर है। अब यहां पर रामराज स्थापित हो ऐसी मंशा के साथ वह काम करेंगे। यह कहना है सांसद अरुण गोविल का। वह रविवार को होटल दोआब विलास में आयोजित मेरठ दक्षिण विधानसभा कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब वह यहां चुनाव लड़ने के लिए आए थे तो अपने आप को कार्यकर्ताओं को सौंप दिया था। सभी की मेहनत रंग लाई और वह जीत गए। वह बोलने में नहीं काम करने में विश्वास रखते हैं। कार्यक्रम में पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

ये भी पढ़ेंः पति-पत्नी और 'वो' के बीच जंग का अखाड़ा बना बागपत का जिला अस्पताल; पहले हुई कर्मचारी की पिटाई फिर ब्यॉयफ्रेंड पिटा

ऊर्जा राज्यमंत्री व दक्षिण क्षेत्र विधायक सोमेंद्र तोमर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से विश्व के अत्यंत लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला।

विपरीत परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं ने चुनाव जिताया

महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं ने चुनाव जिताया है। भाजपा कोई धर्मकांटा लेकर नहीं बैठती, प्रत्येक कार्यकर्ता ने जुझारू बनकर सीट को जिताया है।

ये भी पढ़ेंः NH-34 पर 20 मिनट तक फ्री निकलती रहीं गाड़ियां...टोल मांगने पर भिड़ गए भाकियू कार्यकर्ता, मैनेजर से अभद्रता

पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने भी संबोधित किया। राहुल गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, रविश अग्रवाल, जयकरण गुप्ता, महेश बाली, अरुण वशिष्ठ, जयवीर सिंह, ललित मोरल, अमित शर्मा उपस्थित रहे। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें