Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अब हस्तिनापुर से सीधे पहुंचेंगे दिल्ली-नोएडा, रात 10 बजे तक हर आधा घंटे में मिलेगी बस; किराया भी ज्यादा नहीं

Hastinapur to Delhi Bus हस्तिनापुर से नोएडा और दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होने जा रही है जिसका ट्रायल शुरू हो गया है। मेरठ डिपो के प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि हस्तिनापुर से वाया भैंसाली डिपो होते हुए बसें नोएडा जाएंगी। नोएडा के लिए 10 और दिल्ली के लिए चार बसें चलाए जाने की संस्तुति की गई है।

By OM Bajpai Edited By: Aysha Sheikh Updated: Tue, 10 Sep 2024 01:54 PM (IST)
Hero Image
हस्तिनापुर से नोएडा-दिल्ली के लिए बस सेवा का ट्रायल शुरू - प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, मेरठ। जैन धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ जम्बूद्वीप हस्तिनापुर से नोएडा व दिल्ली के लिए बस सेवा का ट्रायल शुरू हो गया है। कश्मीरी गेट आइएसबीटी के लिए चार बसें चलाई जाएंगी। हस्तिनापुर से सुबह सात बजे से बसों की सेवा आरंभ हो जाएगी। सुबह 10 बजे तक हर आधा घंटे में बसें मिलेंगी।

इसके बाद हर एक घंटे में बसों की उपलब्धता रहेगी। रात छह बजे तक बसों का संचालन होगा। इसी तरह कश्मीरी गेट के लिए भी सुबह सात बजे से सेवा आरंभ होगी। मेरठ डिपो के प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि हस्तिनापुर से वाया भैंसाली डिपो होते हुए बसें नोएडा जाएंगी।

कितना होगा किराया? 

एक्सप्रेसवे होते हुए बसें नोएडा सेक्टर 62, ममूरा और नोएडा सेक्टर 57 जाएंगी। इसका किराया 178 रुपये होगा। इसी तरह दिल्ली के लिए हस्तिनापुर से मोदीनगर होते हुए बसें संचालित होंगी। किराया 184 रुपये होगा। अभी नोएडा जाने के लिए मेरठ के यात्री नोएडा डिपो की बसों पर निर्भर थे।

कई बार भैंसाली अड्डे पर यात्री उपलब्ध होते हैं, लेकिन बसें नहीं होती। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नाइक के अनुसार, मेरठ डिपो की बसें नोएडा के लिए संचालित होने से यात्रियों की परेशानी कम होगी। साथ ही हस्तिनापुर तीर्थ जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। नोएडा के लिए 10 और दिल्ली के लिए चार बसें चलाए जाने की संस्तुति की गई है।

ये भी पढ़ें - 

Meerut Accident: चौकी के पास बेकाबू कार ने पुलिसकर्मियों की गाड़ी में मारी टक्कर; इंस्पेक्टर व चार दारोगा घायल