Move to Jagran APP

Chhath Puja 2022: आइए, मेरठ के गगोल तीर्थ पर आपका स्वागत है...छठ मनाने बड़ी संख्‍या में पहुंचेंगे श्रद्धालु

Gagol Meerut नगर आयुक्त सहित निगम अधिकारियों ने किया गगोल का निरीक्षण। सरोवर और पूरे परिसर में चला सफाई अभियान। इस बार भी गगोल तीर्थ पर छठ पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां पर हर साल बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु आते हैं।

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATTUpdated: Sat, 29 Oct 2022 08:50 AM (IST)
Hero Image
Chhath Puja 2022 छठ पूजा के लिए मेरठ के गगोल तीर्थ में तैयारियां कर ली गई हैं।
मेरठ, जागरण संवाददाता। Gagol Meerut हर साल की तरह इस बार भी गगोल तीर्थ पर छठ पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। गगोल तीर्थ छठ व्रती और श्रद्धालु पहुंचेंगे तो उन्हें स्वच्छ और जगमगाती मिलेगी ऋषि विश्वामित्र की तपस्थली। यहां साफ-सुथरा सरोवर, स्वच्छ वातावरण और आकर्षक रंगोली स्वागत करेगी। दैनिक जागरण के आहवान पर नगर निगम ने शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान गगोल तीर्थ के परिसर में चलाया गया।

सीढ़ियों पर काई जमी थी

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह सफाई अमला पहुंचा तो गगोल तीर्थ परिसर में जगह-जगह कचरा फैला हुआ था। सरोवर की सीढ़ियों पर काई जमी थी। इसके बाद नगर निगम के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ऋषिपाल सिंह और सुपरवाइजर सोनू के नेतृत्व में स्वच्छता मित्रों ने सफाई की। सरोवर की सीढ़ियों पर झाड़ू लगाई। जेसीबी मशीन से सरोवर के बगल में बने कुंड की गंदगी साफ की। मेला परिसर से कचरा उठाया। देखते ही देखते गगोल तीर्थ के हालात बदल गए।

सफाई होते ही बनने लगी वेदियां

गगोल तीर्थ परिसर में सफाई के बाद श्रद्धालुओं ने वेदियां बनानी शुरू कर दीं। सरोवर किनारे छोटी-बड़ी रंग-बिरंगी वेदी बनाने में लोग जुटे हैं। गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाओं को भी वेदियों के साथ स्थापित किया जाएगा। नगर आयुक्त बोले, गगोल तीर्थ पर नहीं होगी श्रृद्धालुओं को कोई परेशानी सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे नगर आयुक्त डा. अमित पाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छ त्योहार महोत्सव के रूप में यह पर्व मनाया जा रहा है।

श्रद्धालुओं नहीं होगी कोई परेशानी

गगोल तीर्थ पर छठ व्रती और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी। चेंजिंग रूम, परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, पर्व के सभी दिनों में सफाई के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के लिए पानी के भरे टैंकर खड़े कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि गगोल तीर्थ पर बड़ा आयोजन होता है। इसके अलावा शहर में शताब्दीनगर, रिठानी, पल्लवपुरम समेत अन्य स्थानों पर भी आयोजन होते हैं, वहां पर भी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

स्वच्छता का प्रतीक है छठ पर्व

महंत शिवदास गगोल तीर्थ के महंत शिवदास महाराज ने कहा कि छठ पर्व स्वच्छता का प्रतीक है। लोगों से अपील है कि पूजा-अर्चना के दौरान पालीथिन का प्रयोग न करें। मंदिर परिसर क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करेंगे। कूड़ेदान में ही कूड़ा डालें। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर तैयार है। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।