Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Meerut Weather: ठंड से हाथ-पैर पड़े सुन्न, अगले चार दिन बाद होगी बारिश; शीतलहर का बढ़ेगा प्रकोप

Meerut Weather मेरठ में नए साल में सर्दी का सितम जारी है। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को मध्य उत्तर प्रदेश उन्नाव और आसपास के इलाकों में बरसात देखने को मिली। पहली बार शीतलहर मंगलवार शाम से शुरू हुई। इसके बाद ठंड के तेवर कड़े हो गए हैं।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Thu, 04 Jan 2024 11:27 AM (IST)
Hero Image
ठंड से हाथ-पैर पड़े सुन्न, अगले चार दिन बाद होगी बारिश

 जागरण संवाददाता, मेरठ। नए साल में सर्दी का सितम जारी है। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर के चलते हाथ-पैर सुन्न रहे और शाम होते ही अधिकतर लोग अपने घरों में दुबक गए।

मेरठ का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते आठ से 10 जनवरी के बीच वर्षा की संभावना है।

हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड

बुधवार को मध्य उत्तर प्रदेश उन्नाव और आसपास के इलाकों में बरसात देखने को मिली। पहली बार शीतलहर मंगलवार शाम से शुरू हुई। इसके बाद ठंड के तेवर कड़े हो गए हैं। राहत की बात यह है कि हवा चलने से प्रदूषण की स्थिति में सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से कम पर बना हुआ है। टोपी, मफलर और गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है।

पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बर्फीली चोटियों से हवा आ रही है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 8 और 10 जनवरी को बरसात के आसार हैं।

ठंड बढ़ा रहा है परेशानी

मौसम खराब चल रहा है। ठंडी हवाएं शरीर में कंपकपी पैदा कर रही हैं। सांस, दिल के रोगियों में परेशानी बढ़ गई है। बच्चों-बुजुर्गों को सर्दी, जुकाम, खांसी बार-बार हो रही है। इन समस्याओं से संतुलित खानपान और थोड़ी सी सतर्कता बचा सकती है। ऐसा विशेषज्ञ चिकित्सकों का मानना है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: गरज चमक के साथ प्रयागराज में झमाझम बारिश जारी, तापमान में आएगी कमी; AQI में सुधार