Move to Jagran APP

Protest: पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन Meerut News

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में धरना प्रदर्शन करके जुलूस निकाला।

By Prem BhattEdited By: Updated: Thu, 25 Jun 2020 01:10 PM (IST)
Hero Image
Protest: पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन Meerut News

मेरठ, जेएनएन। Congress workers protest पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में धरना प्रदर्शन करके जुलूस निकाला। प्रदेश व्यापी अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रही वृद्धि के विरोध में स्लोगन लिखे हुए थे।

सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी

बागपत के बड़ौत में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। अपने प्रदेश व्यापी अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रही वृद्धि के विरोध में स्लोगन लिखे हुए थे। जुलूस शहर के नगर पालिका परिसर से शुरू होकर नेहरू मूर्ति तक पहुंचा, जहां सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की गई । इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को पेट्रोल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाना चाहिए।

उद्योग-धंधे बंद और लाखों बेरोजगार

कोरोना संक्रमण काल में उद्योग-धंधे बंद पड़े हैं और लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। वर्तमान हालत में पता नहीं कब किसकी नौकरी चली जाए। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। लोगों के सामने परिवार का पेट भरना मुश्किल हो रहा है। कच्चे तेल के दाम गिरे हैं और पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडारण है। पहली बार पेट्रोल व डीजल के दाम लगभग बराबर पर आ गए हैं। इस मूल्य वृद्धि का जवाब जनता चुनाव में देने से नहीं चूकेगी। जुलूस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सतपाल पथौलिया सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।