Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्या पश्चिम यूपी को अलग राज्य बनाना चाहती है भाजपा? संगीत सोम ने बताई सच्चाई; बालियान को फिर से घेरा

पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने के मुद्दे पर भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि यह पार्टी का मुद्दा नहीं है। संजीव बालियान इसके लिए अधिकृत नहीं हैं। सोम ने कहा कि वह किसी भी हाल में पश्चिम उत्तर प्रदेश के रूप में अलग राज्य नहीं बनने देंगे। यदि ऐसा हुआ तो यह मिनी पाकिस्तान बन जाएगा ।

By pradeep diwedi Edited By: Aysha Sheikh Updated: Fri, 20 Sep 2024 03:10 PM (IST)
Hero Image
भाजपा से सरधना के पूर्व विधायक संगीत - फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, मेरठ। भाजपा से सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम का कहना है कि पश्चिम उप्र को अलग प्रदेश बनाने का मुद्दा पार्टी का नहीं है। यदि पार्टी का होता तो पार्टी की तरफ से आधिकारिक बयान आता। संजीव बालियान इसके लिए अधिकृत नहीं हैं। पता नहीं बालियान अलग प्रदेश का मुद्दा पार्टीलाइन से हटकर क्यों दे रहे हैं। यह उनका व्यक्तिगत एजेंडा हो सकता है।

सोम ने कहा कि वह किसी भी हाल में पश्चिम उप्र के रूप में अलग राज्य नहीं बनने देंगे। यदि ऐसा हुआ तो यह मिनी पाकिस्तान बन जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर विकास की बात रखकर अलग प्रदेश की मांग हो रही है तो पश्चिम उप्र में ऐसी क्या कमी रह गई। यहां एक्सप्रेसवे, हाईवे, विश्वविद्यालय आदि सब हैं।

संजीव बालियान या राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर का दंगा नहीं झेला क्या। सरधना को देखिए 70 प्रतिशत एक ही वर्ग की आबादी है। रही बात छोटे राज्य की आवश्यकता की तो मांग होनी चाहिए कि पश्चिम उप्र को दिल्ली से जोड़ दिया जाए, इससे दिल्ली भी पूर्ण राज्य बन जाएगा। अलग से कोई ढांचा भी नहीं बनाना पड़ेगा। दिल्ली की तरह संसाधन भी मिल जाएंगे। न्यायालय, विधानसभा सब बना बनाया मिलेगा।

ये भी पढ़ें - 

मेरठ में भूमि अधिग्रहण शुरू, व्यापारी बोले- पूरी दुकान जा रही... भूख हड़ताल की दे डाली चेतावनी

रास्ता ही नहीं था... एक्सप्रेस-वे पर वाहन खड़ा कर खेल स्टेडियम पहुंचे Jayant Chaudhary; फिर नजारा देख हो गए चिंतित

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर