Move to Jagran APP

UP News: चार साल के बच्चे को घसीटता ले गया ई-रिक्शा चालक, लोगों ने मचाया शोर

मेरठ में सदर बाजार निवासी तैय्यबा अपने भाई के घर आई थी। जब वह वापस जाने लगी तो चार वर्षीय भतीजे तैमूर ने साथ जाने की जिद की। तैय्यबा उसे साथ ले आई। रास्ते में ई-रिक्शा ने दोनों को टक्कर मार दी। तैमूर के कपड़े ई-रिक्शा में उलझ गए। टक्कर मारकर भाग रहे ई रिक्शा चालक ने इसका ध्यान नहीं किया और उसे घसीटता चला गया।

By Lokesh Sharma Edited By: Aysha Sheikh Updated: Thu, 25 Jul 2024 01:53 PM (IST)
Hero Image
चार साल के बच्चे को 50 मीटर तक घसीटता ले गया ई-रिक्शा चालक - प्रतीकात्मक फोटो।

जागरण संवाददाता, मेरठ। लिसाड़ी रोड पर बुआ संग जा रहे चार साल के बच्चे को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। बच्चे के कपड़े ई-रिक्शा में उलझ गए, लेकिन चालक रुकने के बजाय उसे 50 मीटर तक घसीटता ले गया। लोगों के शोर मचाने पर उसने रिक्शा रोकी।

बच्चे की बुआ ने विरोध जताया तो आरोपित चालक ने साथी संग उससे बदसलूकी कर मारपीट का प्रयास किया। लोगों ने महिला को बचाया। पुलिस के आने से पहले ही दोनों फरार हो गए। स्वजन ने थाने पहुंचकर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

ई-रिक्शा में उलझ गए बच्चे के कपड़े

सदर बाजार निवासी तैय्यबा बुधवार को लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के रशीदनगर निवासी भाई सलमान के घर आई थी। दोपहर करीब तीन बजे जब वह वापस जाने लगी तो चार वर्षीय भतीजे तैमूर ने साथ जाने की जिद की। तैय्यबा उसे साथ ले आई।

लिसाड़ी रोड पर पीछे से आए ई-रिक्शा ने तैय्यबा और तैमूर को टक्कर मार दी। वह दोनों गिर गए। इसी दौरान तैमूर के कपड़े ई-रिक्शा में उलझ गए। टक्कर मारकर भाग रहे ई रिक्शा चालक ने इसका ध्यान नहीं किया और उसे घसीटता चला गया। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालक की पहचान हो गई है।

ये भी पढ़ें - 

Meerut News: अब भैंसाली अड्डे पर नहीं मिलेंगी बसें, यात्रियों को तय करनी पड़ेगी अधिक दूरी; किराया भी हुआ महंगा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।