Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Explosion in Meerut: मेरठ में धमाके से गि‍रे दो मकान, हादसे में दो की मौत, चार घायल

Explosion in Meerut फलावदा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में मंगलवार रात तेज धमाके से दो मकान जमींदोज हो गए। दो की छत उड़ गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। चार घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

By Taruna TayalEdited By: Updated: Wed, 18 Nov 2020 07:22 AM (IST)
Hero Image
मेरठ में धमाके से गि‍रे दो मकान।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ के फलावदा के गांव रसूलपुर में मंगलवार रात घर के अंदर विस्फोट होने से दो मकान ढह गए। तीन मकानों की छत उड़ गई और एक की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। पांच बच्चों समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रथम दृष्टया अधिकारी दो सिलेंडर फटने के साथ ही घर में आतिशबाजी बनाने का विस्फोटक होने की आशंका भी जता रहे हैं।

रसाई में बनाते वक्‍त धमाका

गांव निवासी निसार पुत्र नफीस विवाह समारोह में आतिशबाजी का काम करता था। फिलहाल वह मजदूरी कर रहा था। मंगलवार देर शाम साढ़े सात बजे निसार की पत्नी शायदा रसोई में खाना बना रही थी। तभी विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि निसार और उसके भाई शादाब का मकान ढह गया। भाई आबाद, चाचा साबिर और पड़ोसी आजाद के मकान की छत उड़ गई। पड़ोसी सन्नी के मकान की दीवार गिर गई। निसार, पत्नी शायदा, बेटी हर्षी, बेटा फैसल, हारून, शादाब व उसका बेटा शादान तथा आबाद, साबिर पत्नी की अफसाना, आजाद और सन्नी मलबे में दब गए।

फोरेंसिंक टीम ने की जांच

स्‍थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने निसार और उसके आठ वर्षीय पुत्र फैसल को मृत घोषित कर दिया। आइजी प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी ने भी मौका मुआयना किया। दमकल एवं फोरेंसिंक टीम भी पहुंची। एसएसपी ने बताया कि अभी तक घर के अंदर दो सिलेंडर फटने से हादसे की जानकारी मिली है। आशंका यह भी है कि कहीं घर में आतिशबाजी बनाने के लिए विस्फोटक न रखा हो। पुष्टि के लिए फोरेंसिंक टीम ने मौके पर जाकर जांच की।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर