Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कैंट रेलवे स्टेशन पर आज ट्रेन रोकेंगे किसान

कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने कैंट स्टेशन पर ट्रेन रोकने की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 18 Feb 2021 07:15 AM (IST)
Hero Image
कैंट रेलवे स्टेशन पर आज ट्रेन रोकेंगे किसान

मेरठ, जेएनएन। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने कैंट स्टेशन पर ट्रेन रोकने की घोषणा की है। भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेल रोको आंदोलन है। कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों से 11 बजे रेलवे फाटक पर पहुंचने की अपील की गई है। कैंट स्टेशन के रेलवे ट्रैक के बीचों बीच किसान धरना देंगे।

वहीं किसानों के अल्टीमेटम से रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम किए हैं। स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि किसानों ने प्रदर्शन की सूचना दी है। उच्च अधिकारियों को किसानों की घोषणा से अवगत करा दिया गया है। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस फोर्स सुबह से ही स्टेशन और फाटक पर तैनात रहेगी। स्थानीय प्रशासन और सदर थाने को भी सुरक्षा दायित्व सौंपा गया है। इंस्पेक्टर जीआरपी मेरठ चतुर सिंह ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यात्रियों के लिए दूध और बिस्कुट की व्यवस्था

भाकियू के जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि ट्रेन रुकने के दौरान यात्रा कर रहे छोटे बच्चे परेशान न हों इसके लिए दूध बिस्कुट का इंतजाम किया गया है। किसान 50 लीटर दूध लेकर पहुंचेंगे।

12 बजे से चार बजे तक ये ट्रेनें हो सकती हैं प्रभावित

ट्रेन सिटी स्टेशन कैंट स्टेशन

उत्कल पुरी हरिद्वार 4.28 - 4.30 4.35 - 4.37

जनशताब्दी एक्सप्रेस 4.32 - 4.34 नहीं रुकती

दिल्ली अंबाला एक्सप्रेस 2.43 2.46 2.51 - 2.53

12 बजे से चार बजे तक गाजियाबाद मेरठ रूट पर यह ट्रेनें हो सकती हैं

प्रभावित, मेरठ में ट्रेनों का आगमन प्रस्थान

कैंट स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, पीएसी लगाई गई

जागरण संवाददाता, मेरठ : किसान आंदोलन को लेकर कैंट स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुवार को दोपहर बाद पुलिस बल लगा दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि सीओ दौराला संजीव दीक्षित को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। दौराला और कैंट सर्किल का फोर्स कैंट स्टेशन पर लगाया गया है। साथ ही एक कंपनी पीएसी भी दी गई। यानि किसानों को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि छह थाना प्रभारी और 11 दारोगा तथा 42 कांस्टेबलों की ड्यूटी लगा दी गई है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर