Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुठभेड़ में पकड़ा गया सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस पर झोंका था फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

मेरठ में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी तालिब ने किशोरी को बहलाकर अपने किन्नर चाचा के खाली मकान में ले जाकर अपने दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है जिसके पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Sun, 08 Sep 2024 08:33 PM (IST)
Hero Image
घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। किशोरी को घर से बहलाकर आरोपी अपने किन्नर चाचा के खाली मकान में ले गया। वहां दोस्तों को बुलाकर शाम तक उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बदहवास होने पर किशोरी को मकान के अंदर ही छोड़कर आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने  रविवार को एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है। पुलिस टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

लोहियानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी मदरसे में पढ़ती है। किशोरी के मां-बाप काम पर जाते हैं। रोजाना की तरह शनिवार सुबह दोनों काम पर चले गए थे। करीब दस बजे किशोरी घर के बाहर खड़ी थी। तभी एवन कॉलोनी निवासी तालिब वहां पहुंचा व किशोरी को बहलाकर अपने चाचा किन्नर राशिद के एवन कॉलोनी स्थित खाली पड़े मकान में ले गया। 

यह मकान दो दिन पहले ही किराएदार ने खाली किया था। आरोप है कि तालिब ने वहां पर अपने पांच दोस्तों को भी बुला लिया। उसके बाद सभी ने बारी-बारी से किशोरी संग दुष्कर्म किया। किशोरी के जननांग से खून बहने से वह बेहोश हो गई। 

आरोपी उसे कमरे में ही छोड़कर फरार हो गए। परिजन शाम को काम से लौटे तो किशोरी नहीं मिली। उसके बाद पड़ोसी ने बताया कि सुबह किशोरी को तालिब अपने साथ ले गया था। तभी सभी लोग तालिब के घर पहुंचे। पहले उसने किशोरी के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। 

पुलिस में शिकायत की धमकी दी, तब उसने किशोरी के बारे में जानकारी दी। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, जहां किशोरी बेहोश मिली। सीओ कोतवाली, थाना प्रभारी संजय पांडे मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर छह युवकों पर केस दर्ज किया गया है। रविवार को  पुलिस ने जुर्रानपुर फाटक के पास गांव ततीना मार्ग पर चेकिंग के दौरान आरोपी तालिब पुत्र कासिम निवासी जमनानगर की घेराबंदी कर दी। 

आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तालिब के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के पास एक तमंचा एक कारतूस और एक खोखा और बाइक बरामद हुई है। घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें: UP Flood : टूट गए अरमान, आंखों के सामने नदी में समा गया पूरा मकान- देखें दिल दहला देने वाला VIDEO