Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Meerut Gangrape Case: 14 वर्ष की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच माह की गर्भवती होने पर दो गिरफ्तार

Meerut Girl Assault Update News आरोपितों ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के बाद उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मुकदमा करने के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया कराया गया है। आरोपित की हिम्मत इतनी बढ़ी कि वे थाने में भी किशाेरी को रुपये देकर केस रफा−दफा करने का प्रयास करते रहे।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 28 Sep 2024 12:29 PM (IST)
Hero Image
Meerut News: सामूहिक दुष्कर्म की खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। Meerut News: लोहियानगर में 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दोस्त के संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड में किशोरी पांच माह की गर्भवती निकली। तब उसने स्वजन को आपबीती सुनाई।

उसके बाद स्वजन किशोरी को लोहियानगर थाने लेकर पहुंचे, जहां पर दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। किशोरी का मेडिकल करा दिया गया। साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

कक्षा सात में पढ़ती है लड़की

लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात की पढ़ाई कर रही है। किशोरी के माता-पिता घरों में काम करते है। पांच माह पहले किशोरी स्कूल की छुट्टी होने पर घर लौटी थी। माता-पिता घर पर नहीं थे। किशोरी पड़ोस में रहने वाले सुहैल के घर से पिता के मोबाइल पर कॉल करने चली गई थी।

सुहैल ने दोस्त को बुलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

दरअसल, किशोरी के पास मोबाइल नहीं था, जिससे पिता को काल कर सकें। उस समय घर पर सुहैल के माता-पिता नहीं थे। सुहैल ने किशोरी की अपने मोबाइल से उसके पिता से बातचीत कराई। इसी बीच अपने दोस्त वसीम को घर पर बुलाया। उसके बाद दोनों ने बारी बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। चेताया गया कि यदि उसने परिवार को जानकारी दी, तो उसे बदनाम कर दिया जाएगा।

लगातार घर बुलाकर दुष्कर्म करते रहे दोनों

उसके बाद भी किशोरी को पड़ोसी युवक अपने घर पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। गुरुवार को किशोरी के पेट में दर्द हो गया। तब पहले डाक्टर से उसे दवाई दिलाई गई। दर्द कम नहीं हुआ तो अल्ट्रासाउंड कराया। उसकी रिपोर्ट में किशोरी पांच माह की गर्भवती निकली। 

किशाेरी का कराया मेडिकल

स्वजन ने किशोरी से पूरे मामले की जानकारी ली। माता-पिता को आपबीती सुनाई तो सभी लोग एकत्र होकर सुहैल के घर पर पहुंच गए। तब सुहैल के परिवार ने उन्हें घर से निकाल कर गाली गलौच कर दी। उसके बाद शुक्रवार को परिवार के लोग किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट लेकर लोहियानगर थाने पहुंच गए।

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही किशोरी का मेडिकल कराया। साथ ही मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ेंः Agra Hyderabad Flight: दो घंटे में आगरा से हैदराबाद, लखनऊ-बेंगलुरु और मुंबई के बाद पहली सीधी उड़ान भरेगी फ्लाइट

ये भी पढ़ेंः UP News: ग्राम प्रधान के घर बकाया वसूली को पहुंची टीम पर हमला, सवा घंटा दहशत के साए में रहे राजस्वकर्मी

थाने में भी किशोरी को 50 हजार की रकम देते रहे आरोपित के स्वजन

आरोपितों के स्वजन का दुस्साहस देखिए, थाने में भी किशोरी के स्वजन पर समझौते का दबाव बनाते रहे। बाकायदा उन्हें पचास हजार की रकम देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर पुलिस के सामने ही जान से मारने की धमकी तक दी गई। पहले तो पुलिसकर्मी भी समझौता कराने में जुटे हुए थे। किशोरी पक्ष ने एसएसपी से शिकायत करने की धमकी दी, तब लोहियानगर पुलिस कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हुई।

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी पांच माह की गर्भवती है। उसका उपचार भी कराया जा रहा है। आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें