Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मेरठ में सड़क हादसे में पति-पत्‍नी और दो माह की बच्‍ची की मौत, समारोह से लौट रहे थे

Accident In Meerut मेरठ के जानी खुर्द में रिश्तेदारी से रात बारह बजे घर लौटते समय हुआ हादसा। ममेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा। पुलिस ने तीनों के शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेजे। हालांकि मृतक ने हेलमेट पहना हुआ था।

By Prem Dutt BhattEdited By: Updated: Fri, 29 Apr 2022 08:03 AM (IST)
Hero Image
Accident In Meerut मेरठ में देररात हादसे में दंपती और बच्‍ची की मौत हो गई।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Accident In Meerut मेरठ के जानी खुर्द क्षेत्र में भोला मार्ग पर पेपला गांव के पास बुधवार देर रात करीब बारह बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती व उनकी दो माह की पुत्री की मौत हो गई। मृतक के ममेरे भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि मृतक ने तो हेलमेट पहन रखा था, लेकिन उसकी पत्नी ने नहीं पहना था।

समारोह से लौट रहे थे

भोला रोड पर स्थित पठानपुरा गांव निवासी गजे सिंह बुधवार शाम अपनी पत्नी अंजू व दो माह की पुत्री प्रिया के साथ सिसौला खुर्द रिश्तेदारी में एक समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। रात को गजे सिंह बाइक से पत्नी व पुत्री के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान पेपला गांव के पास अज्ञात वाहन ने गजे सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गजे सिंह, अंजू व प्रिया सड़क पर गिर गए।

तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए

सड़क पर गिरते ही चालक का हेलमेट भी छिटककर दूर जा गिरा। तीनों को गंभीर चोट आयी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्वजन को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के ममेरे भाई कपिल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

स्कूटी सवारों ने सड़क पर मचाया हुड़दंग

वहीं मेरठ में ही बुधवार देर रात स्कूटी सवार युवकों ने सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया। पैदल जा रहे बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए और हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उनको शांत किया। बच्चे का उपचार कराने के बाद उसे घर भेज दिया गया। घायल के पिता ने तहरीर दे दी है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी 12 वर्षीय रिहान बुधवार देर रात फतेहुल्लहपुर रोड से पैदल जा रहा था। इस दौरान स्कूटी सवार चार युवक हुड़दंग मचा रहे थे। उन्होंने रिहान को टक्कर मार दी। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और विरोध जताया तो आरोपी उनसे ही उलझ गए। गाली गलौज करने लगे। मामला बढऩे पर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का उपचार कराया। पिता ने तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों का पता किया जा रहा है।