Move to Jagran APP

पंडित लेखराम का बलिदान दिवस मनाएगी केंद्रीय आर्य सभा, मेरठ में की यह तैयारी

महर्षि दयानंद सरस्वती जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने वाले पंडित लेखराम का बलिदान दिवस मनाने की केंद्रीय आर्य सभा मेरठ ने तैयारी कर ली है। इस दौरान भजनोपदेशक पंडित योगेश दत्त और उप्र संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष आचार्य वाचस्पति भी अपने विचार व्‍यक्‍त करेंगे।

By Parveen VashishtaEdited By: Updated: Thu, 03 Mar 2022 04:50 PM (IST)
Hero Image
पंडित लेखराम का बलिदान दिवस मनाएगी केंद्रीय आर्य सभा
मेरठ, जागरण संवाददाता। केंद्रीय आर्य सभा छह मार्च को पंडित लेखराम का बलिदान दिवस मनाएगी। इस अवसर पर आर्य समाज थापरनगर में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रभृत यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

केंद्रीय आर्य सभा के मंत्री राजेश सेठी ने बताया कि इस अवसर पर बिजनौर से प्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित योगेश दत्त, उप्र संस्कृत संस्थान लखनऊ के अध्यक्ष डा. आचार्य वाचस्पति व राष्ट्रदेव के अजय मित्तल कार्यक्रम में उपस्‍थित रहेंगे। राजेश सेठी ने बताया कि आर्य मुसाफिर पंडित लेखराम जी ने अपने संपूर्ण जीवन में हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने अनेक लोगों को धर्मांतरित होने से बचाया। छह मार्च 1897 को लाहौर में पंडित लेखराम की हत्या कर दी गई। महर्षि दयानंद सरस्वती जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया।

भागवत गीता में उमड़ा जनसैलाब, भगवान श्रीकृष्ण के लगे जयकारे

मेरठ, जागरण संवाददाता। पल्लवपुरम क्षेत्र की रुड़की रोड़ स्थित गंगोत्री कॉलोनी में चल रही श्रीमदभागवत गीता की श्रृखला में बुधवार को धर्मप्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। महाराज राजेश अग्‍निहोत्री के सांध्य में चल रही श्रीमद भागवत गीता के अंतिम दिन बताया कि भागवत से अनके शिक्षाऐं मिलती है। भागवत को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं है। कथा सुनकर जीवन में उतारना जरूरी है। जिस प्रकार औषधी को बिना खाऐं रोग दूर नही हो सकता उसी प्रकार कथा को उतारे बिना कल्याण नहीं। भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला के पीछे समाज के लिए संदेश था। गौवर्धन पूजा ब्रजवासियों द्वारा कराकर ये संदेश दिया कि हमारें जीवन में वृक्षों व पर्वतों को बहुत अधिक महत्व है। कार्यक्रम के आयोजक राजीव कुमार राजवंशी अलका राजवंशी आदि ने मद का पूजन किया। इस दौरान बीपी गुप्ता, सुनील राजवंशी, सतीश राजवंशी, पंकज गर्ग, अरङ्क्षवद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।