Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रेमजाल में फंसाकर महिला से रचाई दूसरी शादी, बेटी होने पर छोड़ा; अन्य युवक से संबंध बनाने पर हत्या का प्रयास

युवक ने उसे धोखे में रखकर शादी की थी। वह पहले से शादीशुदा था यह बात उसे मालूम नहीं थी। अब वह पहली पत्नी के साथ ही रहता है। उससे कोई संबंध नहीं रखता और खर्चा नहीं देता। बेटी के भरण पोषण के लिए पैसे से परेशान होकर महिला ने दूसरे युवक से संबंध बनाए। इसका वीडियो किसी ने पति के पास भेज दिया।

By sushil kumar Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 01 Aug 2024 03:54 PM (IST)
Hero Image
बेटी होने पर दूसरी पत्नी को पहले छोड़ा, अन्य युवक से संबंध बनाने पर हत्या का प्रयास किया

जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रेमजाल में फंसाकर महिला से दूसरी शादी रचाई। बेटी पैदा होने पर छोड़ दिया। महिला ने घर के खर्च और अन्य जरूरतों के लिए दूसरे युवक से संबंध बना लिए। अब आरोपित ने दोस्त के साथ मिलकर महिला को जान से मारने का प्रयास किया। उसके सभी आभूषण छीन लिए। उसके स्वजन को भी जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने उसे धोखे में रखकर शादी की थी। वह पहले से शादीशुदा था, यह बात उसे मालूम नहीं थी। अब वह पहली पत्नी के साथ ही रहता है। उससे कोई संबंध नहीं रखता और खर्चा नहीं देता।

बेटी के भरण पोषण के लिए पैसे से परेशान होकर महिला ने दूसरे युवक से संबंध बनाए। इसकी वीडियो उसके पति से पास पहुंच गई, जिसे देखकर पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला को जान से मारने का प्रयास किया। महिला से मोबाइल, सोने की चेन, कान के कुंडल और अंगूठी छीन ली।

आरोपित ने उसे व उसके दोनों भाई और जीजा को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने अपने कपड़े और आभूषण दिलाने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: Circle Rate: यूपी के इस जिले में आज से बढ़ गए सर्किल रेट, अब भूमि खरीदना हुआ महंगा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर