Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लिपस्टिक की भी होती है एक्सपायरी डेट, इस तरह करें खराब होने की पहचान

हमारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भी एक्सपायरी डेट होती है। जिसके निकल जाने पर उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हमें बंद कर देना चाहिए। इससे त्वचा का नुकसान भी हो सकता है। इसी तरह दो साल से ज्यादा लिपस्टिक का प्रयोग न करें।

By Taruna TayalEdited By: Updated: Fri, 05 Feb 2021 04:49 PM (IST)
Hero Image
ल‍िपस्‍ट‍िक खराब होने की इस तरह करें पहचान।

मेरठ, जेएनएन। मेकअप करना किस महिला और युवती को पसंद नहीं है, इसके लिए वह मंहगे से मंहगा प्रोडक्ट खरीदने से भी गुरेज नहीं करती हैं। युवतियों के मेकअप किट में सबसे अहम रोल अदा करती है, उनकी लिपस्टिक जो हर लुक को खास बनाती है। ब्यूटी एक्सपर्ट का मानना है कि दवाईयों की तरह हमारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भी एक्सपायरी डेट होती है। जिसके निकल जाने पर उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हमें बंद कर देना चाहिए। इससे त्वचा का नुकसान भी हो सकता है। मेरठ दिल्ली रोड स्थित वीएलसीसी सैलून की ब्यूटी एक्सपर्ट नीतू बता रही है, खराब या पुरानी लिपस्टिक पहचानने के तरीके। उनका कहना है कि दो साल से ज्यादा पुरानी लिपस्टिक का इस्तेमाल न करें यह नुकसानदायक हो सकता हैं।

इसमें कोई शक नहीं कि लिपस्टिक लगाते ही महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है। वैसे तो लिपस्टिक पर कोई एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती है। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि लिपस्टिक खराब नहीं होती है। इसलिए किसी भी लिपस्टिक को दो साल से अधिक उपयोग करने से बचना चाहिए।

अजीब खुशबू आने भी फेंक दें लिपस्टिक

नई लिपस्टिक से काफी अच्छी खुशबू आती है, लेकिन यदि लिपस्टिक से कुछ अजीब सी खुशबू आने लगे तो समझ लेना चाहिए कि लिपस्टिक खराब हो रही है। ऐसे में तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। ऐसा न करने पर लिपस्टिक लगाने पर होंठो पा जलन और होंठ काले पड़ सकते हैं।

लिपस्टिक पर नमी आने भी न करें इसका प्रयोग

लिपस्टिक जब पुरानी हो जाती है तो उसमें से माश्चराइजर की बूंदे नजर आने लगती है। ऐसे में लिपस्टिक का प्रयोग तुरंत बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा लिपस्टिक लगाने पर पैच नजर आने लगे या फिर लिपस्टिक चिपचिपी और खुरदरी होने लगे तब भी लिपस्टिक का प्रयोग तुरंत बंद कर देना है।